iPhone Air पर आया बंपर ऑफर, सबसे पतला आईफोन अब मिल रहा बेहद सस्ता, जानिए नई कीमत



iPhone Air ऐप्पल का सबसे पतला और वजन में हल्का आईफोन है। यह अपने लॉन्च के समय महंगा था लेकिन अब ऐप्पल ने iPhone Air की कीमत में काफी बड़ी कटौती कर दी है। इससे जो लोग तब इस iPhone Air को नहीं खरीद पा रहे थे वो अब इसे आसानी से खरीद सकते हैं।   

लॉन्च के समय iPhone Air के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये, 512 GB वेरिएंट की कीमत 1,39,900 रुपये और 1TB वेरिएंट की कीमत 1,59,900 रुपये थी। लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर 256GB वेरिएंट की कीमत घटकर 99,900 रुपये, 512 GB वेरिएंट की कीमत घटकर 1,19,900 रुपये और 1TB वेरिएंट की कीमत घटकर 1,41,900 रुपये हो गई है। 

इसके साथ ही यहां फ्लिपकार्ट एसबीआई और फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन को खरीदने पर 4000 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा यहां 47,350 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। इससे बेस वेरिएंट 50,000 रुपये से भी कम कीमत में भी मिल जाएगा।       

iPhone Air की मोटाई मात्र 5.6 एमएम है। यह वजन में सिर्फ 165 ग्राम का है। यह स्पेस ब्लैक, क्लाउड व्हाइट, लाइट गोल्ड और स्काई ब्लू जैसे 4 रंगों में पेश हुआ है। iPhone Air में सिर्फ ई सिम ही लगाने का विकल्प मिलता है। 

इस फोन में 6.5 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले 120 Hz के ProMotion रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। 3000 निट्स  तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोन में डायनेमिक आइलैंड का फीचर भी मौजूद है। यह फोन 256GB, 512GB के साथ 1TB तक के स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध रहेगा।

iPhone Air में A19 प्रो चिप लगाई गई है। कैमरा की बात करें तो इसमें 48 MP का सिंगल फ्यूजन बैक कैमरा दिया गया है। हालांकि यही लेंस 12 MP के 2X टेलीफोटो कैमरा का भी काम कर सकता है। तो वहीं इस फोन में भी 18 MP का फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ दिया गया apple अनुसार iPhone Air की बैटरी से 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिल सकता है। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है। 



Source link

Leave a Comment