Motorola Razr 70 Ultra: मोटोरोला का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन दिखने में कैसा होगा, लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन



Motorola जल्द ही अपनी Moto Razr 70 Series से 2 नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Moto Razr 70 और Razr 70 Ultra को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स से अब इस सीरीज के Moto Razr 70 Ultra फोन के डिजाइन के साथ कुछ फीचर्स भी लीक हो गए हैं जिन्हें हम आपको बताने जा रहे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Motorola Razr 70 Ultra डिजाइन में पिछले फोन के मुकाबले बहुत ज्यादा अलग नहीं होगा। कंपनी का ध्यान डिजाइन से अधिक फोन के कैमरा और डिस्प्ले फीचर्स पर अधिक रहेगा। कंपनी नए फोन में 7 इंच का इनर फोल्डेबल डिस्प्ले और 4 इंच का कवर स्क्रीन पर डिस्प्ले दे सकती है। फोन की मोटाई 7.8 एमएम हो सकती है हालांकि फोल्ड होने पर यह 15.8 एमएम तक बढ़ सकती है। 

Moto Razr 70 Ultra में कंपनी Moto AI बटन भी लगा सकती है। फोन की राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर्स और पावर या जेमिनी बटन दिया जा सकता है। इस फोन की बॉटम साइड पर स्पीकर ग्रिल, यूएसबी टाइप सी जैक, माइक्रोफोन के साथ सिम स्लॉट भी दिया जा सकता है। तो वहीं ऊपर की तरफ कंपनी दूसरा माइक्रोफोन लगा सकती है। 

Motorola Razr 70 और Razr 70 Ultra के लॉन्च, डिजाइन और किसी भी फीचर पर अभी तक कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। इसलिए Moto Razr 70 Series के सभी फीचर्स की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए ही मिली है। जब कंपनी इस फोन के लॉन्च की घोषणा करेगी तभी दोनों फोन के सभी फीचर्स खुल कर आधिकारिक रूप से सामने आ जाएंगे। 

लॉन्च की बात करें तो ऐसी उम्मीद है कि मोटोरोला इस फोन को Samsung Galaxy Z Fold 2026 सीरीज से पहले लॉन्च कर सकती है। इससे मोटोरोला सैमसंग से पहले अपने फोल्ड फोन की तरफ ग्राहकों का ध्यान आसानी से खींच सकेगी। 



Source link

Leave a Comment