OnePlus 13 पर बड़ी कटौती, 13 हज़ार तक सस्ता हुआ ये फ्लैगशिप फोन, एक्सचेंज और EMI का भी फायदा


Last Updated:

वनप्लस 13 पर अमेज़न शानदार डिस्काउंट दे रहा है. अब यह फ्लैगशिप फोन ₹57,000 के करीब मिल रहा है. साथ में बैंक ऑफर और एक्सचेंज का भी फायदा उठाया जा सकता है. सभी ऑफर के बाद ये फोन और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है.

वनप्लस का फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13 इस समय भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. अगर आप लंबे समय से एक प्रीमियम और पावरफुल स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे थे, लेकिन बजट के कारण रुक गए थे, तो यह आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकता है. आमतौर पर फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत ₹60,000 से ₹80,000 के बीच होती है, लेकिन जब ऐसे फोन पर बड़ा डिस्काउंट मिलता है, तो यह डील और भी आकर्षक बन जाती है.

खासकर उन यूजर्स के लिए जो हाई परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं, यह फोन एक कंप्लीट पैकेज साबित हो सकता है. दरअसल अमेज़न पर वनप्लस 13 को फिलहाल ₹60,999 में लिस्ट किया गया है, जो इसके लॉन्च प्राइस से करीब ₹9,000 कम है.

इसके अलावा, चुनिंदा बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने पर ₹3,000 तक का अडिशनल डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे इसकी कीमत करीब ₹57,000 तक आ जाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं, तो अमेज़न की तरफ से ₹24,950 तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. हालांकि, यह पूरी तरह आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा. साथ ही, EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत लगभग ₹2,145 प्रति महीने से होती है.

कैसे हैं वनप्लस के इस फोन के फीचर्स- फीचर्स की बात करें तो वनप्लस 13 में दमदार परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो 16GB तक RAM के साथ आता है. यह फोन हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन माना जाता है.

डिस्प्ले में 2K LTPO AMOLED पैनल मिलता है, जो शानदार विजुअल एक्सपीरिएंस देता है. कैमरा सेटअप भी खास है, क्योंकि इसमें हैसेलब्लेड के साथ ट्यून किया गया ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिससे फोटो और वीडियो क्वालिटी बेहतर होती है.

पावरफुल है फोन की बैटरी- बैटरी की बात करें तो इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो  लंबे समय तक चलती है और दिनभर का बैकअप आसानी से देती है. ये ऑफर लिमिटेड समय के लिए है, इसलिए खरीदने से पहले देर न करें.

सभी ऑफर्स को देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर आप प्रीमियम फीचर्स वाला फोन कम कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो ये डील आपके लिए शानदार मौका हो सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment