रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन रियलमी 16 5G के भारत लॉन्च की पुष्टि कर दी है. कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर इसका माइक्रोसाइट भी अपडेट किया है, जिससे फोन के कई अहम फीचर्स सामने आ गए हैं. यह फोन जल्द ही भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
डिजाइन की बात करें तो रियलमी 16 5G को एयर ब्लैक और एयर व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा. इसका डिजाइन स्लिम और हल्का है, जिसकी मोटाई 8.1mm और वजन करीब 183 ग्राम बताया गया है. फोन में पीछे की तरफ पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा.
सबसे कमाल होगी 7000mAh बैटरी
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है, जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी के मुताबिक, यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 22 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 6 दिन तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है. साथ ही, इसमें AI Smart Charging और AI Power Saving जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.57-इंच का बड़ा स्क्रीन मिलेगा, जो 4200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें 3000Hz टच सैंपलिंग रेट और 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है, जिससे विजुअल एक्सपीरियंस काफी शानदार होगा.
परफॉर्मेंस के लिए ये फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड रियलमी UI 7.0 पर चलेगा. कंपनी ने इसमें 3 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है. ग्लोबल वेरिएंट में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस देता है.
कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिलेगा. साथ ही, फोन IP69 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा.
रियलमी 16 5G एक ऐसा स्मार्टफोन साबित हो सकता है, जो बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरिएंस देगा.