सिर्फ ₹2,000 देकर घर ला सकते वीवो का महंगा वाला ये फोन, मिलते हैं 50MP के कमाल 3 कैमरे, DSLR को टक्कर


Last Updated:

Vivo X200 को फ्लिपकार्ट से शानदार ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है. यहां ₹7,100 तक की छूट के बाद इसकी कीमत ₹60,000 से कम हो जाती है. जानिए इस कैमरा-फोकस्ड स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और ऑफर की पूरी डिटेल…

अगर आप एक शानदार कैमरा फोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो वीवो X200 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है. फिलहाल यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर आकर्षक डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के साथ उपलब्ध है, जिससे इसकी कीमत पहले से काफी कम हो गई है.

लॉन्च के समय वीवो X200 की कीमत भारत में ₹65,999 थी, लेकिन अब यह फ्लिपकार्ट पर ₹61,999 में मिल रहा है. यानी सीधा ₹4,000 का डिस्काउंट मिल रहा है.

इसके अलावा, अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस या SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹3,100 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है. इस तरह फोन की कीमत घटकर करीब ₹58,899 हो जाती है, जो इसे ₹60,000 के अंदर एक शानदार डील बनाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप एक बार में पूरी रकम नहीं देना चाहते, तो कंपनी EMI ऑप्शन भी दे रही है, जो लगभग ₹2,180 प्रति महीने से शुरू होता है. इससे बजट पर ज्यादा असर नहीं पड़ता और आप आसानी से प्रीमियम फोन खरीद सकते हैं.

वीवो X200 के स्पेसिफिकेशंस- फीचर्स की बात करें तो वीवो X200 में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया गया है, जो फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस देता है. इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है, जिससे मल्टीटास्किंग और स्टोरेज दोनों में कोई कमी नहीं रहती.

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.67 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आती है. इसकी ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है.

कैमरा इसकी सबसे बड़ी खासियत है. इसमें Zeiss-ट्यून 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें प्राइमरी, पेरिस्कोप और अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हैं. इसके अलावा 32MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जिससे शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का अनुभव मिलता है.

बैटरी की बात करें तो इसमें 5,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. साथ ही, फोन में IP69 रेटिंग भी दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है.

इस कीमत पर वीवो X200 एक प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और पावरफुल परफॉर्मेंस वाला शानदार स्मार्टफोन है. अगर आप ₹60,000 के अंदर एक फ्लैगशिप जैसा अनुभव चाहते हैं, तो यह डील मिस नहीं करनी चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment