Moto G67 Power 5G: 7000 mah बैटरी वाला स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट सेल में हुआ बेहद सस्ता, अब मिल रहा बस इतनी कीमत में, जानिए ऑफर और फीचर्स

Moto G67 Power 5G को कंपनी ने पिछले वर्ष नवंबर में भारत में लॉन्च किया था। इस फोन में 7000 mah की जंबो बैटरी मिलती है। लेकिन फ्लिपकार्ट पर इस फोन की कीमत घटा दी गई है जिससे ग्राहक इस फोन को अब सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।

Moto G67 Power 5G अब कितने का हुआ

Moto G67 Power 5G के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब फ्लिपकार्ट पर 16,999 रुपये हो गई है। इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 850 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा यहां 13,350 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे यह फोन अब बहुत सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है।

Moto G67 Power 5G के फीचर्स

यह फोन Cilantro Green, Parachute Beige और Blue Curacao जैसे 3 कलर्स में आता है। मोटोरोला का यह फोन 13 मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड (13 MIL-STD-810H) से पास हुआ है जो बताता है कि यह मजबूत फोन है और गिरने पर आसानी से टूटेगा नहीं। फोन को पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करने के लिए IP64 की रेटिंग भी मिली हुई है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2  प्रोसेसर लगाया गया है।

इस फोन में 6.67 इंच की स्क्रीन पर 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। फोन में 1050 निट्स तक का पीक डिस्प्ले मिलता है। Moto G67 Power 5G में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 MP का Sony LYTIA 600 मेन बैक कैमरा है और 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा। बैक कैमरा के सेटअप में 2 इन 1 फ्लिकर सेंसर भी लगाया गया है। तो वहीं इस फोन में फ्रंट कैमरा 32 MP का दिया गया है।

बैटरी की बात करें तो इस फोन में 7000 mAh की सिलिकॉन बैटरी लगाई है। इस फोन के साथ 30W का टर्बो चार्जर भी मिलता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित Hello UI पर काम करता है। फोन में मैजिक इरेजर के साथ फोटो अनब्लर जैसे एआई फीचर्स मिलते हैं।

Leave a Comment