7000 mah की बड़ी बैटरी वाले Oppo F33 Pro 5G पर आया सुपर से ऊपर ऑफर, यहां मिल रहा बेहद सस्ता



oppo f33 pro 1776403771505

Oppo F33 Pro 5G कंपनी का एक जबरदस्त फीचर्स वाला अपर मिड रेंज फोन है। कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर इस फोन को बैंक ऑफर के जरिए सस्ती कीमत में उपलब्ध करा दिया है। ऐसे में अगर आप भी ओप्पो का ये स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।     

फ्लिपकार्ट पर Oppo F33 Pro 5G के 8 GB रैम+ 128 GB स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। अब अगर आप इस फोन को यहां से फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदेंगे तो आपको फोन पर 3800 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिलेगा। 

इतना ही नहीं यहां 29,350 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है, जिससे आपको यह फोन बहुत सस्ती कीमत में मिल जाएगा।   

डिजाइन- यह ओप्पो का मिलिट्री ग्रेड फीचर्स (MIL-STD-810H) वाला स्मार्टफोन है जिस कारण यह बेहद मजबूत हैं और गिरने पर भी आसानी से टूटेगा नहीं। कंपनी ने इस फोन की Damage-Proof 360-Degree Armour Body बनाई है। इसके साथ ही फोन को IP66, IP68 के साथ IP69K + की रेटिंग भी दी गई है जो ओप्पो के इस फोन को धूल-मिट्टी के साथ तेज प्रेशर से भी पानी पड़ने पर सुरक्षित रखने का काम करती है। Oppo F33 Pro 5G Misty Forest, Passion Red और Starry Blue जैसे 3 कलर्स में पेश हुआ है। 

प्रोसेसर- इस फोन में MediaTek Dimensity 6360 MAX प्रोसेसर लगाया है। फोन में SuperCool Vapor Chamber System लगाया गया है जो फोन के अंदर हीटिंग की समस्या को रोकने का काम करेगा और परफ़ॉर्मेंस को स्मूद बनाए रखेगा। 

डिस्प्ले- इस फोन में 6.57 इंच की स्क्रीन पर 120 hz के रिफ्रेश रेट के साथ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। 

रैम और स्टोरेज-  Oppo F33 Pro 5G के 8 GB रैम+ 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट पेश हुए हैं। 

कैमरा- Oppo F33 Pro 5G में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा कैमरा फ़्लैश के साथ मौजूद है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 MP का अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा 100 डिग्री फील्ड व्यू के साथ लगाया गया है। कंपनी के अनुसार यह इस सेगमेंट का सबसे वाइड और बड़े रेजोल्यूशन वाला सेल्फी कैमरा है। 

बैटरी- इस स्मार्टफोन में 7000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है। इसके लिए 80W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। 

ओएस- यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Color OS के साथ पेश हुए हैं।



Source link