3D AI Avatar के फीचर पर चल रहा है काम
बताया जा रहा है कि इस फीचर का नाम ‘Avatar’ रखा जाएगा और अभी इस पर काम चल रहा है. यह बिल्कुल शुरुआती चरण में और अभी तक इसे बीटा टेस्टर को भी अवेलेबल नहीं करवाया गया है. इसके लिए जेमिनी में एक इंट्रोडक्शन पेज, फीचर डिस्क्रिप्शन और अवतार बनाने के लिए स्टेप वाइज गाइड मिलेगी.
कैसे काम करेगा यह फीचर?
रिपोर्ट में बताया गया है कि जेमिनी का नया अवतार फीचर जल्दी कंटेट बनाने में यूजर की मदद करेगा. यूजर प्रॉम्प्ट में ‘@me’ कमांड देकर किसी भी एआई जनरेटेड फोटो में खुद को एड कर सकेंगे. इसलिए पर्सनलाइज्ड एआई कंटेट बनाते समय उन्हें हर बार अपनी फोटो अपलोड नहीं करनी पड़ेगी. हालांकि, यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि Google Veo जैसे वीडियो मॉडल में यह फीचर मिलेगा या नहीं.
दूसरे चैटबॉट से चैट इंपोर्ट करने का भी मिलेगा ऑप्शन
जैसा हमने ऊपर बताया कि जेमिनी में दूसरे एआई चैटबॉट से भी चैट्स को इंपोर्ट करने का फीचर मिलने जा रहा है. यह फीचर दो पार्ट्स में काम करेगा. पहले पार्ट में दूसरे एआई चैटबॉट में एक प्रॉम्प्ट जनरेट करना होगा, जो नाम, यूजर प्रेफरेंस और कॉन्टेक्स्टेचुअल डिटेल्स निकाल लेगा. फिर इस इंफोर्मेशन को जेमिनी में पेस्ट करना पड़ेगा, जिससे यह चैटबॉट यूजर की डिटेल्स को समझ पाएगा. इससे यूजर्स को जेमिनी में बिल्कुल शुरु से शुरुआत नहीं करनी पड़ेगी.