- डाउनलोडिंग सर्वर की गति भी अहम भूमिका निभाती है।
Internet Speed: आज के समय सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि फास्ट इंटरनेट भी लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. वीडियो स्ट्रीमिंग से लेकर बड़ी फाइलें डाउनलोड करने तक, ज्यादातर लोग बढ़िया इंटरनेट स्पीड के लिए 100Mbps या इससे ज्यादा का ब्रॉडबैंड प्लान लेते हैं. लेकिन अक्सर देखा गया है कि 100Mbps कनेक्शन होने के बावजूद डाउनलोडिंग स्पीड काफी स्लो रहती है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि जब इंटरनेट स्पीड तेज है तो डाउनलोडिंग स्पीड क्यों स्लो हो जाती है. आइए जानते हैं इसके पीछे की सच्चाई.
100Mbps का क्या होता है मतलब
जानकारी के अनुसार, सबसे पहले बता दें कि Mbps और MB/s में अंतर होता है. इंटरनेट कंपनियां स्पीड को नॉर्मली Mbps यानी Megabits per second में बताती हैं जबकि डाउनलोडिंग के दौरान कई ऐप्स MB/s यानी Megabytes per second दिखाते हैं.
अब 1 Byte में 8 Bits होते हैं. इसलिए 100Mbps की मैक्सिमम डाउनलोड स्पीड करीब 12.5MB/s होती है. इसलिए 5-10MB/s की डाउनलोड स्पीड देखकर ये मान लेना सही नहीं होता है कि इंटरनेट कनेक्शन खराब है.
Wi-Fi की वजह से भी स्लो हो सकता है डाउनलोड
आपको बता दें कि अगर आप Wi-Fi के जरिए इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे हैं तो राउटर की कंडिशन, दूरी और Wi-Fi बैंड भी स्पीड पर असर डाल सकते हैं. दीवारों या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के कारण भी सिग्नल कमजोर होने से स्पीड कम हो जाती है.
ऐसे में अगर संभव हो तो राउटर के पास जाकर डाउनलोड करें या 5GHz Wi-Fi नेटवर्क का इस्तेमाल करें. बड़ी फाइल डाउनलोड करने के लिए Ethernet केबल से कनेक्शन और भी स्टेबल ऑप्शन बन सकता है.
VPN और बैकग्राउंड ऐप्स भी जिम्मेदार
इतना ही नहीं, VPN इस्तेमाल करने पर इंटरनेट ट्रैफिक एक एक्सट्रा सर्वर से होकर गुजरता है. सर्वर की लोकेशन और उस पर लोड के आधार पर भी डाउनलोड स्पीड कम हो जाती है. इसी तरह क्लाउड सिंक, सिस्टम अपडेट, गेम अपडेट और दूसरे बैकग्राउंड डाउनलोड भी बैंडविड्थ का इस्तेमाल करते हैं जिससे स्पीड पर असर देखने को मिलता है.
सर्वर की स्पीड से भी पड़ता है असर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डाउनलोड स्पीड सिर्फ आपके इंटरनेट कनेक्शन पर निर्भर नहीं करती है. जिस वेबसाइट या सर्वर से फाइल डाउनलोड हो रही है, उसकी ताकत भी एक अहम भूमिका निभाती है.
अगर सर्वर एक साथ बहुत ज्यादा यूजर्स को फाइल भेज रहा है या उसने डाउनलोड स्पीड कम कर रखी है तो आपके पास 100Mbps कनेक्शन होने के बावजूद डाउनलोड स्लो रहता है. यही वजह है कि एक ही इंटरनेट कनेक्शन पर अलग-अलग वेबसाइटों से फाइल डाउनलोड करने पर अलग स्पीड देखने को मिल सकती है.
कैसे पता करें असली समस्या?
सबसे पहले इंटरनेट स्पीड टेस्ट करें और देखें कि कनेक्शन लगभग 100Mbps के आसपास स्पीड दे रहा है या नहीं. इसके बाद अलग-अलग वेबसाइटों से डाउनलोड करके कंपैरिजन करें. आप Wi-Fi की जगह टेस्ट के लिए Ethernet कनेक्शन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसलिए 100Mbps इंटरनेट होने के बावजूद स्लो डाउनलोड होना हमेशा इंटरनेट प्लान की गलती नहीं होती है.
यह भी पढ़ें:
किस टेक्नोलॉजी पर काम करता है Community Solar?