सैमसंग के सबसे प्रीमियम फोन Galaxy S26 Ultra पर ₹20,000 की छूट, ऑफर ने मचाई हलचल


अगर आप एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. हाल ही में लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा अब अमेज़न पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है. लॉन्च के समय इस स्मार्टफोन की कीमत 1,39,999 रुपये थी, लेकिन फिलहाल इसे करीब 20,000 रुपये की छूट के बाद 1,19,480 रुपये में खरीदा जा सकता है.

इतना ही नहीं, अगर आपके पास Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड है, तो अडिशनल बैंक ऑफर का फायदा उठाकर इसकी कीमत 1,16,000 रुपये से भी कम हो सकती है.

वहीं, ग्राहक EMI ऑप्शन का भी फायदा उठा सकते हैं, जिसकी शुरुआती मासिक किस्त 4,201 रुपये बताई गई है. पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 38,950 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है, हालांकि इसकी अंतिम वैल्यू डिवाइस की स्थिति और अन्य शर्तों पर निर्भर करेगी.

सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है. कंपनी ने इस बार डिवाइस को पहले से ज्यादा स्लिम और बेहतर बैलेंस्ड डिजाइन के साथ पेश किया है. साथ ही इसमें 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है.

सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा कंपनी का लेटेस्ट प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है. इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस और AI फीचर्स के लिए जाना जाता है. फोन में नए Galaxy AI फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं.

मिलेगा 200 मेगापिक्सल कैमरा

कैमरा सेगमेंट में यह फोन काफी दमदार नजर आता है. इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा दिया गया है, जो f/1.4 अपर्चर के साथ आता है. इसके अलावा फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है, जिससे फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग का अनुभव और बेहतर हो जाता है.

हालांकि कुछ बदलाव ऐसे भी हैं जिन पर खरीदारों को ध्यान देना चाहिए. इस बार कंपनी ने टाइटेनियम फ्रेम की जगह Armor Aluminum फ्रेम का इस्तेमाल किया है. इसके अलावा S Pen में मिलने वाला Bluetooth रिमोट जेस्चर फीचर भी हटा दिया गया है. Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट की कमी भी कुछ यूजर्स को निराश कर सकती है.

यानी अगर आप एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तलाश में हैं और शानदार कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी स्क्रीन और लंबे बैटरी बैकअप को चाहते हैं, तो सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा मौजूदा डिस्काउंट कीमत पर एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.



Source link