मोबाइल पर बीप की तेज आवाज के साथ आया अलर्ट, सरकार कर रही है बड़ी टेस्टिंग


Powered by :

Last Updated:

सरकार देशभर में नए इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग कर रही है, जिससे मोबाइल पर तेज बीप और मैसेज आए हैं. यह सिस्टम आपदा के समय तुरंत चेतावनी देने के लिए बनाया गया है. जानिए यह कैसे काम करता है.

मोबाइल पर बीप की तेज आवाज के साथ आया अलर्ट, सरकार कर रही है बड़ी टेस्टिंगZoom

अब आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट, सरकार कर रही बड़ा टेस्ट

अगर आपके मोबाइल पर अचानक तेज बीप के साथ कोई अलर्ट मैसेज आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. यह किसी खतरे का संकेत नहीं, बल्कि सरकार द्वारा किए जा रहे एक नए इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का हिस्सा है. इस सिस्टम का उद्देश्य आपदा के समय लोगों तक तुरंत जानकारी पहुंचाना है.

यह पहल Department of Telecommunications (DoT) द्वारा National Disaster Management Authority (NDMA) के साथ मिलकर की जा रही है. इसके लिए एक खास प्लेटफॉर्म ‘SACHET’ का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे Centre for Development of Telematics ने तैयार किया है.

यह नया सिस्टम Cell Broadcast तकनीक पर काम करता है. सामान्य SMS की तरह यह किसी एक नंबर पर नहीं भेजा जाता, बल्कि एक साथ किसी खास इलाके में मौजूद सभी मोबाइल फोन पर पहुंचता है. इसका फायदा यह है कि आपदा जैसी स्थिति में, जब नेटवर्क व्यस्त हो जाता है, तब भी यह अलर्ट तेजी से सभी तक पहुंच सकता है.

इस तकनीक का इस्तेमाल भूकंप, सुनामी, बिजली गिरने, गैस लीक या अन्य खतरनाक स्थितियों में लोगों को समय रहते चेतावनी देने के लिए किया जाएगा. खास बात यह है कि यह पूरी तरह भारत में विकसित किया गया सिस्टम है, जिससे देश की टेक्नोलॉजी आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलता है.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link