फ्लिपकार्ट Freedom Day: 8 अगस्त से शुरू होगी सेल, Nothing और Motorola स्मार्टफोन्स पर बंपर ऑफर्स


Powered by :

Last Updated:

Flipkart Freedom Day सेल 2026 में Nothing और Motorola के कई स्मार्टफोन्स पर काफी बढ़ियां ऑफर्स मिलेंगे. यहां जानें SBI बैंक कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट, अर्ली एक्सेस और ऑफर कीमतों की पूरी जानकारी.

ख़बरें फटाफट

फ्लिपकार्ट Freedom Day: 8 अगस्त से शुरू होगी सेल, इन फोन को सस्ते में लाएं घरZoom

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है. फ्लिपकार्ट फ्रीडम डे सेल 2026 की शुरुआत जल्द होने वाली है और सेल शुरू होने से पहले ही कंपनी ने कई स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी देना शुरू कर दिया है.

इस बार नथिंग और मोटोरोला के कई बजट, मिड-रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन्स कम कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा. इसके अलावा बैंक ऑफर्स और कार्ड डिस्काउंट की मदद से ग्राहक फोन की कीमत को और भी कम कर सकते हैं.

Nothing स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे ये ऑफर्स

फ्लिपकार्ट ने सेल से पहले नथिंग स्मार्टफोन्स की ऑफर कीमतें टीज की हैं.

  • Nothing Phone 4a- 37,999 रुपये
  • Nothing Phone 4a Pro- 43,999 रुपये
  • Nothing Phone 4b- 30,999 रुपये
  • Motorola फोन भी होंगे सस्ते

मोटोरोला के कई स्मार्टफोन्स भी फ्रीडम डे सेल में डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होंगे.

  • Motorola G37 Power- 13,999 रुपये
  • Motorola G37-13,999 रुपये
  • Motorola Edge 70- 27,999 रुपये
  • Motorola Edge 60 Fusion- 27,999 रुपये
  • Motorola Edge G60 Pro 5G- 28,999 रुपये (संभावित कीमत)
  • Motorola G57 Power-21,999 रुपये
  • Motorola G77 Power- 21,999 रुपये
  • Motorola G06 Power- 12,999 रुपये
  • Motorola Edge 70 Pro- 36,999 रुपये
  • Motorola Signature -52,499 रुपये
  • Motorola Razr Fold- 1,39,999 रुपये

कब शुरू होगी फ्लिपकार्ट फ्रीडम डे सेल?

फ्लिपकार्ट फ्रीडम डे सेल 8 अगस्त से शुरू होगी. वहीं फ्लिपकार्ट ब्लैक, फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड रखने वाले ग्राहकों को 7 अगस्त से ही अर्ली एक्सेस मिल जाएगी.

बैंक ऑफर भी मिलेगा

फ्लिपकार्ट ने कंफर्म किया है कि सेल के दौरान SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा कुछ स्मार्टफोन्स पर अन्य बैंक और कार्ड ऑफर्स भी उपलब्ध हो सकते हैं.

हालांकि, बैंक ऑफर हर प्रोडक्ट पर लागू नहीं होगा. इसलिए फोन खरीदने से पहले ऑफर की शर्तें और दूसरे नियम जरूर चेक कर लें, ताकि आपको सही डिस्काउंट का फायदा मिल सके.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…

और पढ़ें



Source link

0Shares