धड़ाम से गिर गई गूगल पिक्सल के दमदार फोन की कीमत, खरीद पर बच जाएंगे ₹19,000, आईफोन को टक्कर


Powered by :

Last Updated:

Google के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Google Pixel 10 पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. अमेज़न पर फोन ₹15,000 की कटौती और बैंक ऑफर के साथ ₹61,000 से कम कीमत में उपलब्ध है. जानें पूरी डील और फीचर्स.

ख़बरें फटाफट

धड़ाम से गिर गई गूगल पिक्सल के दमदार फोन की कीमत, खरीद पर बच जाएंगे ₹19,000Zoom

iPhone और Samsung को टक्कर देने वाला Pixel 10 हुआ सस्ता

अगर आप गूगल के फोन को पसंद करते हैं मॉडल के ऊंची कीमत की वजह से रुक गए थे, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है. Pixel 10 खरीदने के लिए ये सही मौका हो सकता है. अमेज़न पर इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर ₹15,000 से ज्यादा का बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. बैंक ऑफर जोड़ने के बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹61,000 से भी कम हो जाती है.

गूगल पिक्सल 10 को भारत में ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. लेकिन फिलहाल ये फोन अमेज़न पर ₹64,999 में लिस्टेड है. इसके अलावा HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹4,000 का अडिशनल इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है. यानी ग्राहक इस प्रीमियम स्मार्टफोन को काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं. साथ ही अमेज़न इस डिवाइस पर No Cost EMI ऑप्शन भी दे रहा है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹4,024 प्रति माह है.

कैसे हैं फोन के स्पेसिफिकेशंस
फोन में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसकी स्क्रीन 3000 nits तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है, जिससे तेज धूप में भी डिस्प्ले आसानी से देखा जा सकता है. सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलता है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो ये स्मार्टफोन गूगल के Tensor G5 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. डिवाइस एंड्रॉयड के क्लीन और स्मूथ एक्सपीरिएंस के लिए जाना जाता है.

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48MP का मेन कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10.8MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.5MP फ्रंट कैमरा मिलता है.

बैटरी भी कमाल
पावर के लिए फोन में 4970mAh बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है.  अगर आप गेमिंग से ज्यादा कैमरा, क्लीन सॉफ्टवेयर और शानदार यूजर एक्सपीरियंस को प्राथमिकता देते हैं, तो Google Pixel 10 आपके लिए एक बेहतरीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन साबित हो सकता है.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link