टेलीग्राम फिर से हुआ चालू, लेकिन कई यूजर्स को आ रही है दिक्कत, 2 मिनट में ऐसे करें ठीक


भारत में टेम्प्रेरी बैन के बाद टेलीग्राम की सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं. मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अब एक बार फिर Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध है और कई यूजर्स ने पुष्टि की है कि मैसेज भेजने और रिसीव करने में अब कोई दिक्कत नहीं आ रही है.

हालांकि, कुछ यूजर्स अभी भी चैट लोड न होने, मैसेज न भेज पाने या ऐप के ठीक से काम न करने जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं. अच्छी बात यह है कि ज्यादातर मामलों में एक छोटा सा ऐप अपडेट और रीफ्रेश करने का तरीका इस परेशानी को दूर कर सकता है.

ऐप काम नहीं कर रहा है तो क्या करें?

अगर आपके Android फोन में टेलीग्राम ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो सबसे पहले Google Play Store पर जाकर देखें कि ऐप का नया अपडेट उपलब्ध है या नहीं.

अगर अपडेट मिले तो उसे इंस्टॉल करें. इसके बाद फोन की Settings में जाकर Apps सेक्शन खोलें, टेलीग्राम चुनें और Force Stop पर टैप करें.

अब ऐप को दोबारा खोलें और कुछ सेकंड इंतजार करें. इससे टेलीग्राम अपने सर्वर से नया कनेक्शन बना लेगा और समस्या दूर हो सकती है.

iPhone यूज़र्स क्या करें?

आईफोन यूजर्स भी सबसे पहले ऐप स्टोर से टेलीग्राम को अपडेट करें. इसके बाद App Switcher खोलकर टेलीग्राम को पूरी तरह बंद कर दें और फिर दोबारा लॉन्च करें. कई यूजर्स के लिए यह तरीका काम कर रहा है और ऐप सामान्य रूप से चलने लगता है.

सेवाओं के बहाल होने के साथ टेलीग्राम अब Google Play Store, Apple App Store और अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर भी कई यूजर्स के लिए फिर से उपलब्ध हो गया है.

प्रतिबंध के दौरान ऐप डाउनलोड नहीं हो पा रहा था, जिससे नए यूजर्स और दोबारा इंस्टॉल करने वालों को परेशानी हो रही थी.

दरअसल, NEET-UG री-एग्जाम से जुड़ी सामग्री के प्रसार को लेकर चिंता के बाद अधिकारियों ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने के निर्देश दिए थे. इसी वजह से कुछ समय के लिए प्लेटफॉर्म की सेवाएं प्रभावित हुई थीं.

हालांकि अब सामान्य मैसेजिंग सेवाएं वापस आ रही हैं, लेकिन पहले जारी निर्देशों के मुताबिक टेलीग्राम का मैसेज एडिट फीचर 30 जून तक बंद रह सकता है.

ऐसे में अगर आपके फोन में अभी भी टेलीग्राम सही तरीके से काम नहीं कर रहा है, तो ऐप को अपडेट करके पूरी तरह बंद करें और दोबारा खोलें. इससे ज्यादातर मामलों में समस्या अपने आप ठीक हो सकती है.



Source link