करोड़ों यूज़र्स को झटका! 8 सितंबर से इन पुराने फोन में नहीं चलेगा WhatsApp, तुरंत चेक करें अपना मोबाइल


Powered by :

Last Updated:

8 सितंबर 2026 से पुराने एंड्रॉयड 5.0 और 5.1 वर्जन वाले स्मार्टफोन्स में वॉट्सऐप काम करना बंद कर देगा. कंपनी ने यूज़र्स को अलर्ट भेजना भी शुरू कर दिया है. जानिए किन फोन पर असर पड़ेगा, क्या करना चाहिए और iPhone यूज़र्स के लिए क्या राहत है.

आज के समय में हम सभी लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं. रोजमर्रा की बातचीत हो, ऑफिस का काम हो, या फिर दूर बैठी मां को किया जाने वाला वीडियो कॉल, हम सब कुछ वॉट्सऐप के जरिए ही करते हैं. वॉट्सऐप भी अपनी सिक्योरिटी का खास ध्यान रखता है. कंपनी समय-समय पर अपने फीचर्स और सुरक्षा को अपडेट करती रहती है. इसी बीच कंपनी ने एक बड़ा फैसला लिया है. 8 सितंबर 2026 से पुराने एंड्रॉयड वर्जन पर चलने वाले करोड़ों स्मार्टफोन में वॉट्सऐप काम करना बंद कर देगा. अगर आप भी पुराने फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं किन फोन में वॉट्सऐप नहीं चलेगा.

कब से होगा बंद : 8 सितंबर की डेडलाइन बताई जा रही है। वॉट्सऐप अब पुराने सिस्टम जरूरत और सुरक्षा मानकों को देखते हुए पुराने एंड्रॉयड वर्जन से अपना सपोर्ट खत्म करने जा रहा है.

किन फोन में काम नहीं करेगा : अब एंड्रॉयड 6.0 (Marshmallow) से पुराने वर्जन में वॉट्सऐप काम नहीं करेगा। यानी एंड्रॉयड 5.0 और 5.1 इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स के लिए यह ऐप काम नहीं करेगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अलर्ट भेजना शुरू : जिन यूज़र्स पर इस अपडेट का असर होगा, उन्हें कंपनी ने ऐप के अंदर ही ‘अलर्ट’ भेजना शुरू कर दिया है. अगर आपको भी ऐसा कोई मैसेज दिखाई दे, तो सतर्क हो जाएं.

चैट बैकअप की सलाह: सपोर्ट खत्म होने से पहले अपनी मेमोरी सुरक्षित कर लें. वॉट्सऐप ने यूज़र्स को सलाह दी है कि वे गूगल ड्राइव या लोकल स्टोरेज पर अपनी चैट का बैकअप जरूर ले लें.

iPhone यूज़र्स के लिए राहत: अच्छी खबर यह है कि ऐपल यूज़र्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. iOS 15.1 या उससे ऊपर के वर्जन वाले आईफोन पर वॉट्सऐप पहले की तरह काम करता रहेगा.

नया फीचर- नोटिफिकेशन बबल्स: सपोर्ट खत्म करने के साथ ही वॉट्सऐप ‘नोटिफिकेशन बबल्स’ जैसे नए फीचर्स पर भी काम कर रहा है. ये Facebook Messenger की तरह होगा, जिससे चैटिंग और मल्टीटास्किंग और भी आसान हो जाएगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link