ऐप्पल करेगी नए प्रोडक्ट्स की बरसात, नए लुक वाले iPhone के अलावा लिस्ट में और भी कई चीजें


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ऐप्पल फोल्डेबल आईफोन और स्मार्ट होम हब लॉन्च करेगा।
  • 2027 में आईफोन 20 फुल डिस्प्ले के साथ आएगा।
  • स्मार्ट चश्मे और कैमरे वाले एयरपॉड्स भी जल्द मिलेंगे।

Apple Upcoming Products: अगर आप ऐप्पल के फैन हैं तो 2026 और 2027 आपके लिए स्पेशल रहने वाला है. कंपनी कई नए प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है, जिन्हें 1.5 साल में लॉन्च किया जाएगा. अपकमिंग प्रोडक्ट्स की लिस्ट में जाहिर तौर पर आईफोन का नाम तो शामिल है ही, इसमें कई ऐसे डिवाइस भी हैं, जिन्हें ऐप्पल पहली बार लॉन्च करेगी. इनमें फोल्डेबल आईफोन, स्मार्टग्लासेस और स्मार्ट होम डिवाइसेस आदि शामिल हैं. इसके अलावा कंपनी अपने मौजूदा प्रोडक्ट्स को भी नई अपग्रेड देने जा रही है. आइए एक नजर डालते हैं कि ऐप्पल 2026 और 2027 में क्या-क्या लॉन्च करने वाली है.

फोल्डेबल आईफोन होगा इस साल का सबसे बड़ा लॉन्च

इस साल सितंबर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ-साथ फोल्डेबल आईफोन को भी लॉन्च किया जाएगा. फोल्डेबल आईफोन का कई सालों से इंतजार किया जा रहा है. ताजा लीक्स में बताया गया है कि इसका प्रोडक्शन प्लानिंग के हिसाब से चल रहा है और सितंबर में इसे iPhone Ultra नाम से बाजार में उतार दिया जाएगा. यह ऐप्पल का अब तक का सबसे महंगा आईफोन हो सकता है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 2 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है. नई आईफोन लाइनअप के साथ-साथ ऐप्पल सितंबर में ऐप्पल वॉच सीरीज 12 और ऐप्पल वॉच अल्ट्रा 4 को भी लॉन्च करेगी.

चेहरा पहचानने वाला स्मार्ट डिस्प्ले

इस बात के भी पूरे कयास हैं कि ऐप्पल का स्मार्ट होम हब भी इसी साल लॉन्च किया जा सकता है. इसमें 7 इंच का डिस्प्ले मिलेगा और यह स्मार्ट होम के लिए कमांड हब के तौर पर काम करेगा. यह डिवाइस को फेशियल रिकग्नेशन से लैस किया जाएगा. इसकी मदद से यह यूजर को पहचान कर उसके हिसाब से पर्सनलाइज्ड इंफोर्मेशन को दिखा सकेगा.

सबसे हटकर लुक के साथ आएगा नया आईफोन

2007 में शुरू हुए आईफोन के सफर को 2027 में 20 साल पूरे हो जाएंगे. इस मौके को खास बनाने के लिए ऐप्पल धांसू तैयारी में जुटी हुई है. iPhone 18 के बाद iPhone 19 सीरीज को स्किप करते हुए ऐप्पल सीधा iPhone 20 सीरीज को लॉन्च करेगी. इस सीरीज में आने वाले आईफोन एकदम नए लुक के साथ आएंगे. iPhone 20 Pro मॉडल्स पहले फुल डिस्प्ले वाले आईफोन के तौर पर डेब्यू कर सकते हैं. यानी इन मॉडल्स के डिस्प्ले पर कोई कटआउट नहीं होगा और न ही डायनामिक आईलैंड मिलेगा. 

स्मार्ट चश्मे का इंतजार भी होगा खत्म

अगले साल ऐप्पल के पहले स्मार्ट चश्मे का इंतजार भी खत्म हो सकता है. मेटा को टक्कर देने के लिए ऐप्पल नए स्मार्ट चश्मों पर काम कर रही है. ऐप्पल के स्मार्ट चश्मों में ओवल-शेप के कैमरा लगे होंगे और ये कई यूनीक कलर और अलग-अलग स्टाइल के फ्रेम के साथ लॉन्च होंगे. 

कैमरा वाले एयपॉड्स

अगले साल सितंबर में ऐप्पल कैमरे वाले एयरपॉड्स लॉन्च करेगी. आईफोन के स्टेम में लगा कैमरा यूजर के आसपास की विजुअल इंफोर्मेशन जुटाकर सिरी को बताएगा. फिर जब यूजर सिरी से कोई सवाल पूछेगा तो वह कॉन्टैक्स्ट के साथ उसका जवाब दे पाएगा. 

ये भी पढ़ें-

Mobile Data vs Wi-Fi: आपके फोन की बैटरी का सबसे बड़ा दुश्मन कौन? यहां जानें



Source link