वीवो जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y600 Pro लॉन्च कर सकती है. ये फोन खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है, जो बार-बार फोन चार्ज करने से परेशान रहते हैं. इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बड़ी बैटरी बताई जा रही है, जो इसे इस सेगमेंट के सबसे दमदार बैटरी फोन्स में शामिल कर सकती है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो Y600 प्रो में 10,000mAh की बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है. यानी सिर्फ बैटरी बड़ी ही नहीं होगी, बल्कि फोन तेजी से चार्ज भी हो सकेगा. ऐसे यूज़र्स के लिए यह काफी फायदेमंद हो सकता है, जो लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग या लगातार काम के लिए फोन का इस्तेमाल करते हैं.
डिस्प्ले की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है, जिससे स्क्रीन काफी स्मूद और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देगी. चाहे सोशल मीडिया स्क्रॉल करना हो या गेमिंग, यूज़र्स को बेहतर अनुभव मिलने की संभावना है.
परफॉर्मेंस के लिए वीवो Y600 Pro में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8400 प्रोसेसर दिया जा सकता है. यह चिपसेट मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. इसके साथ 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलने की भी चर्चा है, जिससे मल्टीटास्किंग और स्टोरेज की परेशानी काफी हद तक खत्म हो सकती है.
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सिस्टम मिल सकता है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है. खास बात यह है कि फ्रंट कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट कर सकता है, जो कंटेंट क्रिएटर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है.
ज्यादा नहीं होगी कीमत..
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर आधारित Funtouch OS या OriginOS 6 के साथ आ सकता है. कीमत की बात करें तो Vivo Y600 Pro की शुरुआती कीमत करीब ₹24,999 हो सकती है. हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि 2026 की तीसरी तिमाही की शुरुआत में यह भारत में एंट्री कर सकता है.
अगर आप लंबी बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग और दमदार परफॉर्मेंस वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो Vivo Y600 Pro एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है.