अब पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हुआ Google Chrome! 2026 के ये 5 फीचर्स नहीं देखे तो बहुत कुछ मिस कर देंगे


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • वर्टिकल टैब्स से कई टैब मैनेज करना अब सरल।

Google Chrome: वेब ब्राउजिंग को और बेहतर बनाने के लिए गूगल क्रोम ने इस साल कई फीचर्स पेश किए हैं जिससे यूजर्स को और बेहतर एक्सपीरिएंस मिल सके. इन फीचर्स के आने के बाद गूगल क्रोम को इस्तेमाल करना पहले से ज्यादा तेज, स्मार्ट और बेहतर हो चुका है. इतना ही नहीं, क्रोम में इस बार एआई फीचर भी आया है जो यूजर्स के काम को और भी आसान बनाने का काम कर रहा है. आइए जानते हैं गूगल क्रोम के वो 5 ऐसे फीचर्स जिन्हें मिस करना आपको बिलकुल भी अच्छा नहीं लगेगा.

AI Mode का नया अनुभव

गूगल क्रोम ने अपने एआई मोड को पहले से और भी बेहतर कर दिया है. कंपनी ने इसमें Side-by-Side Browsing फीचर को भी ऐड किया है. बता दें कि पहले AI के जवाब में दिए गए लिंक नई टैब में खुलते थे जिससे बार-बार टैब बदलनी पड़ती थी. अब लिंक खुलने पर स्क्रीन का एक हिस्सा वेबपेज दिखाएगा जबकि दूसरा हिस्सा AI Mode के लिए रिजर्व रहेगा.

अब मिलेगा Full-Screen Reading Mode

इसके साथ ही इस बार गूगल क्रोम ने यूजर को फुल स्क्रीन रीडिंग मोड उपलब्ध कराया है जिसकी मदद से अब यूजर लंबे-लंबे आर्टिकल को पढ़ना काफी आसान हो जाएगा. आपको बता दें कि पहले ये रीडिंग मोड सिर्फ एक छोटे से कोने में खुलता था लेकिन ये नया फीचर पूरे वेबपेज को ही रीडिंग मोड में बदल देता है.

सीधे Google Drive में सेव होगी फाइन

जानकारी के अनुसार, गूगल क्रोम ने इस बार एक नया फीचर यूजर को उपलब्ध कराया है जिसकी मदद से अब यूजर पीडीएफ फाइल को सीधे गूगल ड्राइव में सेव कर सकेंगे. इस फीचर की मदद से अब पीडीएफ फाइल को सेव करना पहले से आसान हो गया है. अब आपको बस पीडीएफ फाइल को ओपन करना है और ऊपर जाकर सेव टू ड्राइव पर क्लिक कर देना है जिसके बाद आपकी फाइल सीधे गूगल ड्राइव पर सेव हो जाएगी.

Gemini Skills से बार-बार Prompt लिखने की झंझट खत्म

इसके अलावा Chrome में मौजूद Gemini AI भी यूजर के बहुत काम आने वाला है. अब इसके Skills फीचर की मदद से यूजर को और ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस मिलेगा. बता दें कि इस फीचर की मदद से यूजर को किसी भी चीज को सर्च करने या फिर प्रोड्क्ट कंपैरिजन करने के लिए बार-बार एक ही प्रॉम्प्ट डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. एक बार प्रॉम्प्ट डालने के बाद आप उसे सेव कर सकते हैं जो बाद में भी आपके काम आ जाएगा.

Vertical Tabs

अब आपको बता दें कि गूगल क्रोम ने इस बार यूजर के लिए एक नया फीचर पेश किया है जिसका नाम है वर्टिकल टैब्स. जी हां, दरअसल, अगर आपके Chrome में हमेशा कई टैब खुले रहते हैं तो नया Vertical Tabs फीचर आपके बड़े काम आ सकता है. इस फीचर की मदद से अब यूजर को टैब्स स्क्रीन के ऊपर की जगह पर बाईं ओर वर्टिकल लिस्ट में दिखाई देंगे. इससे हर टैब का नाम साफ दिखाई देता है और सही टैब ढूंढना आसान हो जाता है.

यह भी पढ़ें:

BSNL ने बढ़ाई Jio की टेंशन! नए प्लान में 28 दिन तक मिलेगा 2GB डेटा और फ्री कॉलिंग, जानें कीमत



Source link