- दुनिया भर में यूट्यूब वीडियो अपलोड करने में परेशानी हो रही है।
- यूजर्स को ‘Oops, something went wrong’ एरर का सामना करना पड़ रहा है।
- समस्या से क्रिएटर्स टूल्स प्रभावित, पर देखने में दिक्कत नहीं।
- तकनीकी खराबी के संभावित कारणों पर अभी स्पष्टता नहीं।
YouTube Upload Not Working: अगर आपको यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करते समय दिक्कत आ रही है तो आप अकेले नहीं है. दुनियाभर के कई यूजर्स यह शिकायत कर रहे हैं. बुधवार दोपहर बाद से इस तरह की शिकायतों में इजाफा देखने को मिल रहा है. इससे क्रिएटर्स को खास दिक्कत हो रही है और वो कंटेट अपलोड नहीं कर पा रहे हैं. इंटरनेट आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, लोगों को यूट्यूब पर वीडियो स्ट्रीमिंग, सर्वर कनेक्शन और ऐप को लेकर भी दिक्कत आ रही है. आज 3 बजे के बाद से इन शिकायतों में तेज इजाफा देखा जा रहा है.
यूजर्स को दिख रहा यह एरर
डाउनडिटेक्टर पर यूट्यूब के डाउन होने की 100 से ज्यादा शिकायतें दिख रहे हैं. कई देशों के यूजर्स पर इसका असर पड़ा है. यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर रहे यूजर को एरर मैसेज दिख रहा है, जिसमें लिखा है, ‘Oops, something went wrong.’ मोबाइल ऐप्स के साथ डेस्कटॉप से भी वीडियो अपलोड करने पर भी यही एरर मैसेज शो हो रहा है. ज्यादातर यूजर्स का कहना है कि उन्हें प्लेबैक और कंटेट लोडिंग में दिक्कत नहीं आ रही है. इसका मतलब है कि यह दिक्कत क्रिएटर टूल्स तक ही लिमिटेड है. इससे व्यूइंग एक्सपीरियंस पर कोई असर नहीं पड़ रहा है.
सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं लोग
वीडियो अपलोडिंग में दिक्कत आने की शिकायतें सोशल मीडिया पर आने लगी है. एक्स पर कई क्रिएटर ने इसके बारे में पोस्ट किया है. एक यूजर ने यूट्यूब को टैग करते हुए पूछा है कि क्या वीडियो अपलोडिंग में कोई दिक्कत चल रही है? काफी समय बाद ऐसा हुआ है. एक और यूजर ने एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा है कि इस दिक्कत का सामने करने वाला मैं अकेला नहीं हूं. मेरे वीडियो अपलोड रुक गए हैं.
Huh looks like I’m not the only one having this problem. My upload also stuck right now. @TeamYouTube https://t.co/rUPj8LltF2
— Najmi The Kampung Nerd 🎮 (@najmi) May 13, 2026
Trying to share new content but the world’s largest social video platform is currently down. Unable to upload on YouTube.
📉 Hope a fix is coming soon.@YouTube #YouTubeDown #TechIssues #youtube #youtubeindia pic.twitter.com/EhyWzz7Uj3
— Magnetic Ameya (@RjAmeya) May 13, 2026
ये हो सकते हैं कारण
यूट्यूब ने अभी तक इस समस्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन प्लेटफॉर्म डाउन होने की शिकायतें तेजी से नीचे भी आ रही हैं. इसका मतलब यह भी हो सकता है कि यूट्यूब की टीम ने इस दिक्कत को दूर कर दिया है. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. अगर इस दिक्कत के पीछे के कारणों का अंदाजा लगाएं तो बैकएंड सर्वर मैंटेनेंस, अपलोड प्रोसेसिंग सिस्टम में टेंपरेरी ओवरलोड या नेटवर्क रूटिंग इश्यू के कारण भी यह स्थिति बन सकती है. ये मात्र कयास हैं. असल स्थिति यूट्यूब की तरफ से बयान आने के बाद ही साफ होगी.
ये भी पढ़ें-
गर्मी में नहीं छूटेंगे पसीने, गले में पहनने वाला कूलर ले आई सोनी, ऐसे करेगा काम