Xiaomi Pad 8 यहां मिल रहा है 3000 रुपये सस्ता, जानिए लाजवाब ऑफर के साथ टैब के फीचर्स

Xiaomi Pad 8 को हाल ही में कंपनी ने अपनी Xiaomi 17 सीरीज के साथ लॉन्च किया है। यह टैब कुल 5 वेरिएंट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हुआ है। फोन के बाद अब इस टैबलेट की सेल भी शुरू गई है। कंपनी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए पहली सेल से ही बंपर ऑफर प्रदान कर रही है। 

Xiaomi Pad 8 सीरीज की कीमत, उपलब्धता और ऑफर 

Xiaomi Pad 8 Titanium Blue और Graphite Grey जैसे 2 कलर्स में लॉन्च हुआ है। Xiaomi Pad 8 के 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये, 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 36,999 रूपये, 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज (Nano Texture) की कीमत 38,999 रुपये, Creator’s Edition (12GB + 256GB) की कीमत 41,999 रुपये और Creator’s Edition (12GB + 256GB Nano Texture) की कीमत 43,999 रुपये है। Xiaomi Pad 8 के सभी वेरिएंट्स शाओमी की भारतीय आधिकारिक साइट, रिटेल स्टोर के साथ एमेजोन पर भी उपलब्ध हो गए हैं। शाओमी की भारतीय साइट पर कंपनी एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए Xiaomi Pad 8 पर 3000 रुपये का बंपर डिस्काउंट दे रही है।     

Leave a Comment