
WhatsApp New Update: आज के डिजिटल टाइम में , शायद ही कोई ऐसा स्मार्टफोन यूजर होगा जो WhatsApp का इस्तेमाल न करता हो। सुबह की ‘गुड मॉर्निंग’ से लेकर ऑफिस के जरूरी डॉक्यूमेंट्स और दोस्तों के साथ शेयर किए गए फनी वीडियोज तक, हमारी पूरी दुनिया इस ऐप में सिमटी हुई है। लेकिन इस सुविधा के साथ एक बड़ी समस्या भी आती है और वो है ‘Storage Full’ का वो नोटिफिकेशन।
अक्सर हम देखते हैं कि ढेरों फोटो और वीडियो के कारण फोन की मेमोरी भर जाती है, जिससे फोन हैंग होने लगता है। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है! WhatsApp एक ऐसा अपडेट लेकर आया है जो आपकी इस सबसे बड़ी सिरदर्दी को हमेशा के लिए खत्म कर देगा। आइए विस्तार से जानते हैं कि यह नया फीचर क्या है और यह कैसे काम करेगा।
सिर्फ मैसेज गायब होना ही नहीं, व्हाट्सएप आपकी पहचान छुपाने के लिए भी एक बदलाव कर रहा है। अब तक व्हाट्सएप का मतलब था ‘मोबाइल नंबर शेयर करना’, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इंस्टाग्राम और टेलीग्राम की तरह अब आप अपना एक यूनीक Usernames सेट कर पाएंगे।अब किसी अनजान व्यक्ति या प्रोफेशनल काम के लिए आपको अपना पर्सनल मोबाइल नंबर देने की जरूरत नहीं होगी। लोग बस आपका यूजरनेम सर्च करेंगे और आपसे जुड़ जाएंगे। अक्सर हमें प्लंबर, डिलीवरी बॉय या किसी अजनबी से बस एक बार बात करने के लिए उसका नंबर सेव करना पड़ता था, जिससे हमारी कॉन्टैक्ट लिस्ट बेकार बन जाती थी। यूजरनेम फीचर इस झंझट को हमेशा के लिए खत्म कर देगा।
अक्सर हमें मजबूरी में अपनी बैंक डिटेल्स, घर का पता, ओटीपी या सेंसिटिव पासवर्ड व्हाट्सएप पर साझा करने पड़ते हैं। काम हो जाने के बाद हम अक्सर उन्हें चैट में ही छोड़ देते हैं, जो भविष्य में डेटा लीक या फोन हैक होने की स्थिति में बड़ा खतरा बन सकते हैं। ‘आफ्टर रीडिंग’ फीचर के आने के बाद यह टेंशन जड़ से खत्म हो जाएगी। अब आपको मैन्युअली ‘Delete for Everyone’ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी; आपकी प्राइवेसी की जिम्मेदारी अब खुद व्हाट्सएप की होगी।
अभी तक व्हाट्सएप पर हम ‘डिसेपियरिंग मैसेज’ का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें मैसेज गायब होने की न्यूनतम समय सीमा 24 घंटे है। लेकिन नया फीचर इसे एक अलग ही लेवल पर ले जाएगा। जैसे ही रिसीवर आपका मैसेज पढ़ लेगा Blue Tick, ठीक 15 मिनट बाद वह मैसेज चैट से हमेशा के लिए गायब हो जाएगा।
अगर सामने वाले ने मैसेज नहीं पढ़ा, तब भी सुरक्षा के लिहाज से वह 24 घंटे के भीतर अपने आप डिलीट हो जाएगा। यह फीचर फिलहाल एंड्रॉइड के बीटा वर्जन पर टेस्ट किया जा रहा है और जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।
iPhone की सेटिंग्स में अब एक विशेष ‘WhatsApp Optimizer’ जैसा विकल्प मिल सकता है। जब आपके iPhone की स्टोरेज 90% तक भर जाएगी, तो WhatsApp खुद-ब-खुद भारी फाइल्स जैसे 4K वीडियो को कंप्रेस कर देगा या उन्हें क्लाउड पर मूव कर देगा। इससे आपका फोन कभी भी ‘Full Storage’ के कारण लैग नहीं करेगा। iPhone के लिए खास तौर पर एक नया ‘Liquid Glass’ इंटरफेस टेस्ट किया जा रहा है। इसमें ‘Manage Storage’ सेक्शन पहले से कहीं ज्यादा विजुअल और आसान होगा। आप एक ही स्वाइप में यह देख पाएंगे कि कौन सी ‘Forwarded’ फाइलें सबसे ज्यादा जगह घेर रही हैं।