Vivo ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T5x 5G लॉन्च किया है। जिसके बाद अब कंपनी अपनी Y सीरीज से 2 नए स्मार्टफोन Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G को लॉन्च करने की तैयारी में लग गई है। हालांकि यह दोनों फोन चीन में लॉन्च हो गए हैं। लेकिन अब कंपनी भारत में इन दोनों फोन को थोड़े परिवर्तन के साथ लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए दोनों फोन की कीमत की भी जानकारी मिली है।
रिपोर्ट अनुसार Vivo Y21 5G 3 वेरिएंट में पेश हो सकता है। इस फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,499 रुपये हो सकती है। तो वहीं 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,499 रुपये और 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,499 रुपये हो सकती है।
Vivo Y11 5G दो वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये और 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये हो सकती है।
Vivo Y21 5G के फीचर्स की भी जानकारी मिली है। रिपोर्ट अनुसार भारत में यह फोन 6355 mAh की बैटरी के साथ पेश हो सकता है। हालांकि मलेशिया में कंपनी 5090 mah की बैटरी के साथ इस फोन को लॉन्च कर सकती है। लेकिन क्यूंकी भारत कंपनी का एक बड़ा बाजार है इस कारण यहाँ के बाजार में कंपनी बड़ी बैटरी दे सकती है। यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ पेश हो सकता है। इस फोन को IP65 की रेटिंग मिलने की भी खबर आई है जो इसे पानी और धूल मिट्टी से बचाने का काम करेगी। इसके अलावा फोन पर कंपनी फोन को एंड्रॉयड 15 या 16 के साथ पेश कर सकती है। कंपनी फोन पर 5 वर्ष तक का सेक्युरिटी अपडेट भी दे सकती है जिससे यूजर्स Vivo Y21 को 5 साल तक चला सकेंगे।