आईफोन और सैमसंग को टक्कर देने आ रहा Vivo X300 Ultra, क्या ये होगा 2026 का सबसे पावरफुल कैमरा फोन?

2026 में फ्लैगशिप स्मार्टफोन की रेस और भी तेज हो गई है, और वीवो अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन वीवो X300 अल्ट्रा और वीवो X300s के साथ इस मुकाबले को अगले लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहा है. लॉन्च से पहले ही इन दोनों फोन्स के फीचर्स और कीमत से जुड़ी अहम जानकारी लीक हो चुकी है, जिससे टेक मार्केट में काफी हलचल मच गई है.

लीक्स के मुताबिक वीवो X300 अल्ट्रा की कीमत करीब CNY 7,500 (लगभग ₹1,01,000) हो सकती है, जो इसे पिछले फ्लैगशिप मॉडल्स से थोड़ा महंगा बनाती है. तुलना करें तो Xiaomi 17 अल्ट्रा की शुरुआती कीमत CNY 6,999 (करीब ₹90,000) थी, यानी वीवो का यह नया फोन करीब ₹6,000 ज्यादा महंगा हो सकता है. इस कीमत बढ़ोतरी के पीछे बढ़ती स्टोरेज कॉस्ट और हाई-एंड हार्डवेयर को जिम्मेदार माना जा रहा है.

मिलेगा 200 मेगापिक्सल कैमरा
कैमरा के मामले में वीवो X300 अल्ट्रा सबसे ज्यादा चर्चा में है. इसमें 200MP Sony LYT-901 प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा, जो बेहद हाई-डिटेल फोटोग्राफी के लिए जाना जाता है. इसके साथ 400mm Zeiss Telephoto Extender भी मिलेगा, जिससे यूजर्स को लंबी दूरी तक शानदार ज़ूम क्वालिटी मिलेगी. इसके अलावा नया ‘Blueprint Native Color’ सिस्टम भी दिया जाएगा, जो फोटो के कलर्स को और ज्यादा नेचुरल और रियलिस्टिक बनाएगा.

दूसरी ओर वीवो X300s भी दमदार फीचर्स के साथ आएगा. इसमें 7,100mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए शानदार होगी. इसके साथ 6.78 इंच की डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा, जिससे स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा. कैमरा सेटअप में यहां भी 200MP Zeiss ट्यून कैमरा देखने को मिल सकता है, जो इसे एक पावरफुल ऑलराउंडर बनाता है.

दोनों स्मार्टफोन 30 मार्च को चीन में लॉन्च होने वाले हैं, जहां से इनके ग्लोबल लॉन्च की भी उम्मीद की जा रही है. ये फोन प्रीमियम सेगमेंट में Oppo Find X9 अल्ट्रा और शाओमी के अल्ट्रा मॉडल्स को सीधी टक्कर देंगे.

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन लेना चाहते हैं जिसमें प्रोफेशनल कैमरा, पावरफुल बैटरी और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी मिले, तो वीवो X300 अल्ट्रा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. हालांकि, खरीदने से पहले इसके ऑफिशियल लॉन्च और रिव्यू का इंतजार करना ज्यादा समझदारी होगी.

Leave a Comment