वीवो जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन वीवो S60 लॉन्च करने वाला है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसके डिजाइन और फीचर्स को लेकर कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं. खास बात यह है कि इस बार वीवो अपने पिछले मॉडल वीवो S50 के मुकाबले बैटरी में बड़ा अपग्रेड देने जा रहा है.
वीवो S60 में 7,200mAh की बड़ी बैटरी मिलने की पुष्टि हुई है, जो S50 की 6,500mAh बैटरी से काफी ज्यादा है. इससे यूजर्स को लंबे समय तक बैटरी बैकअप मिलेगा. हालांकि, चार्जिंग स्पीड पहले जैसी ही रहेगी, यानी इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. USB Type-C पोर्ट के जरिए यह फोन तेजी से चार्ज हो सकेगा.
नया और प्रीमियम डिजाइन
फोन का डिजाइन भी काफी आकर्षक बताया जा रहा है. इसमें फ्लैट बैक पैनल और फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिलेगा. कंपनी इसे ‘unibody cold-carved glass’ डिजाइन के साथ पेश कर सकती है, जिससे फोन प्रीमियम लुक देगा. यह फोन सफेद (White) रंग में आ सकता है, जिसमें हल्का ब्लू शेड और सिल्वर फ्रेम भी दिख सकता है.
एडवांस सिक्योरिटी फीचर
वीवो S60 में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा, जो इस प्राइस रेंज में पहली बार देखने को मिल सकता है. कंपनी का दावा है कि ये स्कैनर सिर्फ 0.1 सेकंड में फोन अनलॉक कर सकता है. यह फीचर फोन की सुरक्षा को और मजबूत बनाएगा.
स्मार्ट टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस
इसे फोन में नई बैटरी टेक्नोलॉजी ‘Global Direct Drive Power Supply 2.0’ दी जा सकती है, जिससे चार्जिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा. साथ ही ‘Micro Electric Wizard 2.0’ फीचर बैटरी खत्म होने से पहले आपके जरूरी काम को सेव कर सकता है.
क्या यह फोन खास है?
वीवो S60 उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन हे सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग और प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं. आने वाले दिनों में इसके और फीचर्स सामने आ सकते हैं, जिससे यह फोन और भी चर्चा में आ सकता है.