जिलाधिकारी ने सेतु निगम के रोड ओवर ब्रिज कार्य का किया निरीक्षण
By Sunil Yadav
On
रायबरेली ! जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने मुंशीगंज में सेतु निगम द्वारा बनाये जा रहे रोड ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में हो रहे कार्यों की गुणवत्ता देखी। सेतु निगम विभाग की उप परियोजना प्रबंधक पूजा श्रीवास्तव को निर्देश दिया की कार्य में प्रगति लाई जाए। साथ ही निर्माण कार्य में जो भी व्यावहारिक समस्याएं आ रही हैं उसका शीघ्र निस्तारण कराया जाए।