Top 5 Best Desert Air Coolers 2026: 95L से 105L तक के दमदार कूलर, गर्मी में देंगे AC जैसी ठंडी हवा

गर्मियों में सही एयर कूलर चुनना सिर्फ कीमत पर नहीं, बल्कि टैंक कैपेसिटी, एयर थ्रो, कूलिंग टेक्नोलॉजी और बड़े स्पेस को कवर करने की क्षमता पर निर्भर करता है. खासकर घर, ऑफिस या बड़े कमर्शियल स्पेस के लिए हाई-कैपेसिटी डेजर्ट कूलर सबसे बेहतर ऑप्शन होते हैं. इस लिस्ट में हम ऐसे 5 बड़े एयर कूलर देखेंगे जो मजबूत कूलिंग और बेहतर वैल्यू ऑफर करते हैं.

Thermocool commercial air cooler aaron 18 Inch 95Ltr
ये कूलर उन लोगों के लिए अच्छा है जो कम बजट में बड़े टैंक वाला कूलर चाहते हैं. इसमें 95 लीटर का बड़ा टैंक दिया गया है, जिससे बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती. ये बड़े कमरे, छोटी दुकानों और ऑफिस के लिए अच्छा ऑप्शन है. इसमें हनीकॉम्ब पैड और अच्छा एयरफ्लो मिलता है.

कीमत: ₹8,599.

Symphony Winter 100XL Desert Air Cooler

ये एक प्रीमियम सेगमेंट का कूलर है जो बड़े परिवारों और बड़े कमरों के लिए बनाया गया है. इसमें 105 लीटर का टैंक, 4-साइड हनीकॉम्ब पैड और स्ट्रॉन्ग एयरफ्लो टेक्नोलॉजी मिलती है. इसकी कूलिंग रेंज काफी बड़ी है, लेकिन इसकी कीमत भी ज्यादा है.

कीमत: ₹11,491

Crompton Ozone Royale Desert Air Cooler (88L)

ये मॉडल सुविधा और टेक्नोलॉजी दोनों पर फोकस करता है. इसमें ऑटो-ड्रेन, ऑटो-फिल, ह्युमिडिडी और हाई-डेंसिटी कूलिंग पैड्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं. 88 लीटर टैंक के साथ यह बड़े कमरे के लिए अच्छा है.

कीमत: ₹10,149

Bajaj DMH 90 Neo 90L Desert Air Cooler

बजाज का ये कूलर मजबूत एयर थ्रो और भरोसेमंद ब्रांड सपोर्ट के लिए जाना जाता है. इसमें 90 लीटर टैंक, आईस चेंबर, एंटी-बैक्टीरियल और 90-ft एयरफ्लो मिलता है. ये परिवारों के लिए एक भरोसेमंद ऑप्शन है.

कीमत: ₹10,799

Usha Racer Plus Desert Cooler 95L
ऊशा का ये मॉडल बड़े परिवारों और लंबे समय तक कूलिंग जरूरत के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें 95 लीटर टैंक, आईस चैंबर और स्ट्रॉन्ग चैंबर मिलता है. ये प्रीमियम सेगमेंट में आता है और अच्छी कूलिंग देता है.

कीमत: ₹13,690.