- वाईफाई कनेक्शन समस्या के कई कारण हो सकते हैं, जैसे अधिक डिवाइस कनेक्ट होना।
- राउटर की गलत लोकेशन या बीच में बाधा कनेक्शन को कमजोर कर सकती है।
- अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वाईफाई सिग्नल में हस्तक्षेप कर सकते हैं, जिससे समस्या आती है।
- राउटर को रीस्टार्ट करने से भी वाईफाई कनेक्शन की दिक्कतों का समाधान हो सकता है।
WiFi Connection Tips: आप कोई मूवी देख रहे हैं या ऑफिस का जरूरी काम निपटा रहे हैं, अगर वाईफाई कनेक्शन स्टेबल नहीं है तो किसी भी काम में मजा नहीं आएगा. अगर आपका वाईफाई कनेक्शन बार-बार डिस्कनेक्ट हो रहा है तो पूरा मजा खराब हो जाता है और काम पूरा होने में टाइम भी ज्यादा लगता है. इस समस्या के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. आज हम जानेंगे कि वाईफाई कनेक्शन बार-बार डिस्कनेक्ट क्यों होने लगता है और इसका क्या समाधान है.
ज्यादा डिवाइस हो सकते हैं कनेक्टेड
अगर आपके वाईफाई नेटवर्क से ज्यादा डिवाइस कनेक्टेड हैं तो कनेक्शन में दिक्कत आ सकती है. दरअसल, आजकल एक ही व्यक्ति के पास स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप समेत कई गैजेट होते हैं, जो वाईफाई से कनेक्ट होते हैं. ऐसे में कनेक्टेड डिवाइसेस के नंबर ज्यादा होना आम बात है. आप जिन डिवाइस को यूज नहीं कर रहे हैं, उन्हें डिस्कनेक्ट कर नेटवर्क को फ्री कर सकते हैं.
राउटर की लोकेशन
वाईफाई राउटर की लोकेशन भी कनेक्शन के हिसाब से जरूरी है. अगर राउटर आपके डिवाइस से दूर है तो सिग्नल स्ट्रेंग्थ कम हो जाती है. इसी तरह अगर कनेक्शन के रास्ते में कोई दीवार या फिजिकल ऑब्जेक्ट है तो भी कनेक्शन ड्रॉप हो सकता है. इससे बचने के लिए हमेशा अपने डिवाइस को राउटर के करीब रखकर ही वाईफाई यूज करें. आप चाहें तो राउटर को किसी ऊंची जगह पर भी प्लेस कर सकते हैं.
रेडियो इंटरफेरेंस
कई बार आपके घर में रखे सामान के कारण भी वाईफाई कनेक्शन में दिक्कत आने लगती है. ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट टीवी और माइक्रोवेव ओवन जैसे सामान के रेडियो इंटरफेरेंस होता है. इसमें कनेक्शन ओवरलैप होने लगते हैं, जिससे सिग्नल कमजोर हो जाते हैं और आपको फास्ट इंटरनेट का मजा नहीं मिल पाता. अगर किसी जगह पर एक साथ कई राउटर यूज हो रहे हैं तो यह भी यह दिक्कत आ सकती है. वाईफाई का चैनल चेंज कर इस मुश्किल को दूर किया जा सकता है.
राउटर को हो सकती है ब्रेक की जरूरत
अगर आपका राउटर एकदम ठीक तरीके से काम करते-करते अचानक दिक्कत देना शुरू कर दे तो उसे ब्रेक की जरूरत है. दरअसल, राउटर लगातार काम करते रहता है, जिससे कई बार उसकी फंक्शनिंग में समस्या आ सकती है. ऐसी परेशानी को दूर करने के लिए राउटर को कुछ देर के लिए बंद कर दें और फिर रिस्टार्ट करें. इससे कनेक्शन की दिक्कत दूर हो जाएगी.
ये भी पढ़ें-
LPG की तरह कुकिंग करता है बिजली से चलने वाला यह स्टोव, क्या बन पाएगा गेमचेंजर?