Tech Tips: घर के हर कोने में नहीं पहुंचता वाईफाई कनेक्शन? पुराना एंड्रॉयड फोन चुटकियों में दूर कर देगा दिक्कत


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Use Android Phone As Wi-Fi Extender: Wi-Fi 7 और Wi-Fi 8 आने के बाद भी घर के हर कोने में इंटरनेट कवरेज मिलना मुश्किल लग रहा है. अगर आप बड़े घर में रहते हैं तो कई ऐसे कोने होते हैं, जहां वाईफाई कवरेज नहीं पहुंच पाती. ऐसे में राउटर के पास आना पड़ता है या वाईफाई एक्सटेंडर की मदद लेनी पड़ती है. इसके लिए कई लोग पावरफुल राउटर चुनते हैं या वाई-फाई मेश सेटअप लगवा लेते हैं. ये दोनों ही ऐसे तरीके हैं, जिनसे आपकी जेब पर बोझ बढ़ना तय है. आज हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप पुराने एंड्रॉयड फोन को वाईफाई एक्सटेंडर के तौर पर यूज कर पाएंगे.

ऐसे Wi-Fi Extender का काम करेगा पुराना फोन

पुराने फोन को रीयूज करने के कई तरीके हैं. इनमें से एक इसे वाईफाई एक्सटेंडर के तौर पर यूज करने का है. आपका फोन घर के वाईफाई सिग्नल को रिसीव कर इसे रीब्रॉडकास्ट करेगा. आसान भाषा में समझें तो यह मोबाइल हॉटस्पॉट की तरह ही काम करेगा, लेकिन इसमें मोबाइल डेटा की जगह वाईफाई डेटा का यूज किया जाएगा. यह मेश सिस्टम जितना पावरफुल नहीं होगा, लेकिन एक डिवाइस को आसानी से कनेक्ट कर पाएगा.

फोन को Wi-Fi Extender कैसे बनाएं?

फोन को Wi-Fi Extender बनाने का तरीका बहुत आसान है. सबसे पहले पुराने एंड्रॉयड फोन को वाईफाई से कनेक्ट करें. फिर मोबाइल हॉटस्पॉट को इनेबल कर दें. इससे एक नया वाईफाई नेटवर्क कनेक्ट हो जाएगा, जिससे दूसरे डिवाइस भी कनेक्ट हो सकेंगे. सुविधा के लिए हॉटस्पॉट के ऑटोमैटिकली टर्न ऑफ होने वाले ऑप्शन को बंद कर देंगे. इससे किसी डिवाइस के कनेक्ट न होने पर भी पुराना फोन एक नॉर्मल Wi-Fi Extender की तरह काम करता रहेगा. आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसमें 2.4GHz और 5GHz में भी स्विच कर सकते हैं.

इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी

  • अगर आपके पुराने फोन में सिम कार्ड लगा हुआ है तो मोबाइल डेटा को डिसेबल कर दें.
  • फोन को घर में लगे राउटर और इंटरनेट डेड जोन के बीच कहीं रखें. इससे राउटर को सिग्नल एक्सटेंड होकर डेड जोन तक आसानी से पहुंच पाएगा. 
  • अपने फोन को चार्जर से कनेक्टेड रखें. ताकि जरूरी काम के बीच फोन स्विच ऑफ न हो जाए.
  • अगर डिवाइस सपोर्ट करता है तो फोन की चार्जिंग लिमिट को 80 पर सेट कर दें. 
  • Wi-Fi Extender के तौर पर काम कर रहे फोन की बैटरी बचाने के लिए बैटरी सेवर मोड ऑन किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

क्या हर महीने 2.70 लाख रुपये सैलरी देगा Facebook? जानें किन लोगों को और कैसे मिलेगा इसका फायदा



Source link

Leave a Comment