
Sony LinkBuds Clip: जापानी कंपनी सोनी ने हाल ही में भारत में अपने नए ईयरबड्स Sony LinkBuds Clip लॉन्च किए हैं। अब इनकी सेल भी शुरू गई है। यह सामान्य ईयरबड्स से अलग है कंपनी ने इन्हें ओपन-ईयर’ फॉर्मेट पर इस प्रकार डिजाइन किया है जिससे यूजर्स दिन भर भी इन बड्स को आराम से पहन सकेंगे। इसके साथ ही लिंकबड्स क्लिप में तीन ‘टैप-टू-स्विच’ लिसनिंग मोड, शानदार साउंड के लिए बैलेंस्ड ट्यूनिंग और साफ़ कॉल के लिए AI वॉयस पिकअप जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
ओपन-ईयर लिसनिंग- Sony LinkBuds Clip में ओपन ईयर का फीचर मिलता है। कंपनी के अनुसार इन बड्स को दिन भर भी आराम से पहना जा सकता है। इसके साथ ही ‘ओपन-ईयर’ फॉर्मेट होने के कारण इन बड्स को कानों पर लगाने के बावजूद भी यूजर्स के कान खुले रहेंगे। इस कारण यूज़र्स म्यूज़िक सुनने के दौरान अपने आस-पास की दुनिया के लोगों से भी जुड़े रहेंगे।
सोनी ने लिंकबड्स क्लिप में डिजिटल साउंड एन्हांसमेंट इंजन (DSEE) लगाया है जो ऑडियो कम्प्रेशन के दौरान खोए हुए हाई-फ़्रीक्वेंसी एलिमेंट्स को सही ढंग से वापस लाने का काम करेगा। कंपनी के अनुसार इस फीचर से साउन्ड ओरिजिनल रिकॉर्डिंग के बहुत करीब की मिलेगी।
लिसनिंग मोड- इन लिंकबड्स क्लिप में ‘डबल टैप-टू-स्विच’ लिसनिंग मोड का फीचर दिया गया है। इससे यूजर्स डबल टैप के जरिए स्टैंडर्ड मोड, वॉयस बूस्ट, साउंड लीकेज रिडक्शन जैसे 3 अलग अलग मोड में ऑडियो सुन सकते हैं।
बैटरी बैकअप- सोनी के अनुसार इन ईयरबड्स में कुल 37 घंटे तक का प्लेटाइम मिलता है जिनमें ईयरबड्स में 9 घंटे, और केस में 28 घंटे का प्लेटाइम शामिल है। इसमें फास्ट चार्जिंग का फीचर मौजूद है जिससे लिंकबड्स को सिर्फ 3 मिनट चार्ज करने पर एक घंटे तक का प्लेटाइम मिल सकता है।
बेहद स्पष्ट कॉल सुनाई देगी- कॉल के लिए प्रिसाइज़ वॉयस पिकअप टेक्नोलॉजी, डुअल माइक्रोफ़ोन और AI-बेस्ड सिग्नल प्रोसेसिंग मिलकर काम करते हैं ताकि साफ़ आवाज़ के लिए यूज़र की आवाज़ को अलग किया जा सके, जबकि बोन कंडक्शन सेंसर आवाज़ के वाइब्रेशन को कैप्चर करता है और कॉल की स्पष्टता को और बेहतर बनाने के लिए आस-पास के शोर और बैकग्राउंड साउंड को फ़िल्टर करता है। इन सुविधाओं के साथ, AI-पावर्ड नॉइज़ रिडक्शन एल्गोरिदम – जिसे अलग-अलग आवाज़ और आस-पास के साउंड डेटा का उपयोग करके मशीन लर्निंग के माध्यम से विकसित किया गया है। सोनी के इन बड्स में कॉलिंग के दौरान बेहद स्पष्ट आवाज सुनाई देगी।
अन्य फीचर्स- Sony LinkBuds Clip IPX4 वॉटर रेजिस्टेंस की रेटिंग के साथ आते हैं। इससे यह बड्स को पसीने और पानी की बूंदों से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी। इसके अलावा इन बड्स को Google Gemini का सपोर्ट भी मिलता है।
Sony LinkBuds Clip Green, Greige, Black और Lavender जैसे 4 कलर्स में पेश हुए हैं। इनकी कीमत 18,990 रुपये है। यह सेल के लिए सोनी सेंटर के साथ सोनी की भारतीय आधिकारिक साइट पर भी उपलब्ध हो चुके हैं। यह क्रोमा, रिलायंस डिजिटल के साथ एमेज़ोन और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध हो गए हैं।