Smartphone Tips: बारिश में भीग गया फोन तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां नहीं तो बर्बाद हो जाएगा डिवाइस


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Smartphone Tips: बारिश का मौसम जितना सुहावना होता है उतना ही आपके स्मार्टफोन के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है. हल्की सी लापरवाही फोन को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है. कई बार लोग घबराहट में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे फोन पूरी तरह खराब हो जाता है. अगर आपका फोन बारिश में भीग जाए तो कुछ बातों का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

गीले फोन को तुरंत ऑन करना पड़ सकता है भारी

अक्सर लोग यह देखने के लिए फोन को तुरंत ऑन करने की कोशिश करते हैं कि वह काम कर रहा है या नहीं. यही सबसे बड़ी गलती होती है. पानी अंदर जाने के बाद अगर आप फोन ऑन करते हैं, तो शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है जिससे फोन की मदरबोर्ड तक खराब हो सकती है.

हेयर ड्रायर या हीटर का इस्तेमाल बन सकता है खतरा

फोन सुखाने के लिए कई लोग हेयर ड्रायर या हीटर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह तरीका उल्टा नुकसान पहुंचा सकता है. तेज गर्म हवा से फोन के अंदर के पार्ट्स खराब हो सकते हैं और बैटरी भी डैमेज हो सकती है. इससे फोन में आग लगने या फटने तक का खतरा बढ़ जाता है.

फोन को हिलाना या झटकना भी गलत

कुछ लोग फोन के अंदर गया पानी निकालने के लिए उसे जोर-जोर से हिलाते हैं. ऐसा करने से पानी और अंदर तक फैल सकता है और ज्यादा नुकसान कर सकता है. इससे छोटे-छोटे सर्किट भी प्रभावित हो जाते हैं.

चार्जिंग पर लगाना सबसे बड़ी गलती

गीले फोन को चार्जिंग पर लगाना बहुत खतरनाक हो सकता है. इससे न केवल फोन खराब हो सकता है बल्कि बिजली का झटका लगने या फोन में आग लगने का भी खतरा रहता है. हमेशा ध्यान रखें कि फोन पूरी तरह सूखने के बाद ही उसे चार्ज करें.

फोन को कैसे बचाएं? अपनाएं सही तरीका

अगर फोन भीग जाए तो सबसे पहले उसे तुरंत बंद करें. अगर संभव हो तो बैक कवर और सिम कार्ड निकाल दें. इसके बाद फोन को सूखी जगह पर रख दें. आप इसे चावल के डिब्बे में भी रख सकते हैं क्योंकि चावल नमी को सोख लेता है. कम से कम 24-48 घंटे तक फोन को सूखने दें.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp को सरकार का सख्त आदेश, अब सीधा ब्लॉक होगी डिवाइस ID, ये 5 फीचर्स बचाएंगे आपका पैसा



Source link

Leave a Comment