सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो बड़ी बैटरी, लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट और शानदार डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं. यह फोन 4 जुलाई से अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
सैमसंग Galaxy M47 5G की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, यह कीमत लॉन्च ऑफर्स और कूपन के बाद की है. कंपनी ने फिलहाल सभी स्टोरेज वेरिएंट की अलग-अलग कीमतों का खुलासा नहीं किया है. यह फोन Blaze Blue और Rogue Red कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा.
कैसे हैं सभी स्पेसिफिकेशंस?
फोन में 6.7 इंच का फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आता है. डिस्प्ले स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरिएंस देने का दावा करता है.
परफॉर्मेंस के लिए गैलेक्सी M47 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है. यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चलता है. सैमसंग ने इस फोन के लिए 6 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है. इसके अलावा इसमें AI Voice Transcription जैसे AI फीचर्स भी मिलते हैं.
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS (Optical Image Stabilization) का सपोर्ट मिलता है. इसके साथ 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है.
ये है सबसे बड़ा हाईलाइट
सैमसंग Galaxy M47 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और Bypass Charging सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि फोन बेहतर मजबूती के साथ आता है और इसमें स्क्रैच रेजिस्टेंस, 2 मीटर तक ड्रॉप प्रोटेक्शन और डस्ट-वॉटर रेजिस्टेंस भी मिलता है.
अगर आप 25 हजार रुपये के बजट में लंबी बैटरी लाइफ, शानदार डिस्प्ले और कई साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो सैमसंग Galaxy M47 5G एक मजबूत ऑप्शन साबित हो सकता है.