Samsung Galaxy M17e 5G: सैमसंग के लेटेस्ट स्मार्टफोन पर आया धुरंधर ऑफर, मिल रहा है मुफ्त में, जानिए कहां और कैसे

Samsung Galaxy M17e 5G को पिछले हफ्ते ही भारत में लॉन्च किया गया है। जिसके बाद इस फोन की सेल भी शुरू हो गई है। लेकिन अब इस फोन पर ऐसा धुरंधर ऑफर पेश हुआ है जिससे ग्राहकों को सैमसंग का नया स्मार्टफोन फ्री में मिल रहा है। 

Samsung Galaxy M17e 5G की कीमत, उपलब्धता और ऑफर 

Samsung Galaxy M17e 5G के 4 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये और 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 15,499 रुपये है। यह फोन सैमसंग की भारतीय आधिकारिक साइट के साथ एमेजोन पर भी उपलब्ध हो गया है। सैमसंग की साइट पर इस फोन को ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 2000 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। 

तो वहीं एमेजोन पर फोन के 4 GB रैम वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और 6 GB रैम वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है। लेकिन एमेजोन पर यह फोन 12,800 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ मिल रहा है। जिससे 11,999 रुपये वाला 4 GB रैम वेरिएंट ग्राहकों को यहां से मुफ्त में मिल सकता है। 

सैमसंग गैलेक्सी एम17ई 5जी Blitz Blue और Vibe Violet जैसे 2 कलर्स में उपलब्ध हुआ है। 

Leave a Comment