रेडमी की आने वाली Redmi Note 16 सीरीज़ को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जिसमें इसके बड़े बैटरी अपग्रेड का संकेत मिला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस नई सीरीज में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है, जो इसे अब तक के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स में शामिल कर सकती है.
लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक Redmi Note 16 सीरीज फिलहाल टेस्टिंग फेज में है और इसमें कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं. खास बात ये है कि जहां बैटरी को काफी बड़ा किया जा सकता है, वहीं चार्जिंग स्पीड पहले जैसी ही रह सकती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जो बड़ी बैटरी के बावजूद जल्दी चार्जिंग सुनिश्चित करेगा.
मिलेगा 200 मेगापिक्सल कैमरा
कैमरा के मामले में भी कंपनी ज्यादा बदलाव नहीं कर सकती. Redmi Note 15 प्रो+ 5G की तरह ही इस सीरीज में भी 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है. इसका मतलब है कि यूजर्स को हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो का शानदार अनुभव मिलेगा.
रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि इस लाइनअप में Redmi Note 16 Pro और Redmi Note 16 Pro+ जैसे मॉडल शामिल हो सकते हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन फोन्स के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए इन जानकारियों को फिलहाल लीक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.
अगर मौजूदा मॉडल की बात करें, तो Redmi Note 15 Pro+ 5G में 6,500mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर मिलता है. ऐसे में नई सीरीज में बैटरी का बड़ा अपग्रेड इसे और ज्यादा आकर्षक बना सकता है.
अगर ये लीक्स सही साबित होते हैं, तो Redmi Note 16 सीरीज उन यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन बन सकती है, जो लंबा बैटरी बैकअप और दमदार कैमरा चाहते हैं.