Redmi 15 5G एक बजट स्मार्टफोन है जिसे कंपनी ने पिछले वर्ष लॉन्च किया था। लेकिन अब इस फोन का 8GB + 256GB वेरिएंट काफी अच्छे ऑफर के साथ पेश हो गया है। खास फीचर की बात करें तो इस फोन में 7000 mah की इवी ग्रेड बैटरी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार इसे फुल चार्ज करने पर 2 दिन तक का बैकअप मिलता है।
फ्लिपकार्ट सेल में Redmi 15 5G के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,888 रुपये है। इस फोन को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 1000 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा यहां 15,100 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी है जिससे ग्राहकों को यह फोन काफी सस्ती कीमत में मिल रहा है।
इस फोन में 6.9 इंच की स्क्रीन पर 144 hz के रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी डिस्पले मिलता है। फोन में 850 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर लगाया है। इस फोन में 50 MP का AI डुअल कैमरा सेटअप दिया है। फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
Redmi 15 5G स्मार्टफोन में साइड फिंगर प्रिंट सेंसर लगाया गया है। इस फोन को IP64 की रेटिंग भी मिली है, जो फोन को धूल-मिट्टी और पानी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है।
इस फोन में 7000 mah की इवी ग्रेड बैटरी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार इसे फुल चार्ज करने पर 2 दिन तक का बैकअप मिलता है। Xiaomi इस फोन के साथ 33W का फ़ास्ट चार्जर भी देती है। रेडमी के इस फोन में 18W की रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है। यह फोन एंड्राइड 15 (Android 15) पर आधारित Hyper OS 2 के साथ आता है। लेकिन कंपनी फोन पर 2 वर्ष तक का सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 वर्ष तक के सिक्युरिटी अपडेट भी देगी।