Realme P4 Lite कंपनी का एक 4जी बजट स्मार्टफोन है। इस फोन को कंपनी ने पिछले महीने लॉन्च किया था। लेकिन एक महीने में ही फोन की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। इससे यह फोन अब काफी सस्ती कीमत में उपलब्ध हो गया है।
Realme का यह स्मार्टफोन 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज और 4 GB रैम +128 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में आता है। लॉन्च के समय इस फोन के 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये थी। फ्लिपकार्ट पर फोन के 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत घटकार अब 8,499 रुपये हो गई है। तो वहीं 128 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत अब 10,499 रुपये हो गई है।
इसके साथ ही यहां बैंक ऑफर के जरिए 850 रुपये का शानदार डिस्काउंट भी चल रहा है। इसके अलावा फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे यह फोन आपको काफी सस्ती कीमत में मिल सकता है।
रियलमी का यह फोन Sea Blue, Obsidian Black और Beach Gold जैसे 3 कलर्स में पेश हुआ है। यह कंपनी का एक अल्ट्रा स्लिम स्मार्टफोन है जिसकी मोटाई मात्र 7.94 एमएम है। इसके साथ ही स्मार्टफोन का वजन भी सिर्फ 201 ग्राम है, जिससे यह वजन में भी हल्का स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच की स्क्रीन पर एचडी डिस्प्ले मिलता है। फोन में 90 hz का रिफ्रेश रेट और 563 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इस फोन में ओक्टा कोर UNISOC T7250 प्रोसेसर लगाया गया है।
इस फोन का सबसे बड़ा फीचर इसकी 6300 mah की बैटरी है। कंपनी के अनुसार फोन फुल चार्ज होने पर 2 दिन तक का बैटरी बैकअप देगी। इसके साथ 15W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। रियलमी के दावे के अनुसार फोन 5 मिनट के चार्ज पर 2.3 घंटे तक का टॉकटाइम देगा। फोन में 6W की रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिल रहा है।
कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 13MP का AI कैमरा लगाया गया है। इसके साथ ही फोन में कई एआई फीचर्स भी दिए गए हैं। यह फोन एंड्रॉयड 15 आधारित Realme UI पर काम करेगा। इसके अलावा फोन में मिलिटरी ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस फीचर्स दिए गए हैं जो फोन को गिरने पर भी टूटने से मजबूती प्रदान करेंगे। Realme P4 Lite फोन को IP54 की रेटिंग भी मिली है, जो फोन को पानी की बूंदें और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी। गौरतलब है कि यह 5G नहीं बल्कि एक 4G स्मार्टफोन है।