Realme 16T Launch: 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और Dimensity 6300 के साथ आया नया गेमिंग फोन

Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसके साथ रियलमी Buds Air 8 Pro और रियलमी Watch S5 भी पेश किए हैं. यह नया फोन खास तौर पर गेमिंग, बैटरी बैकअप और ड्यूरेबिलिटी पर फोकस करता है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है.

रियलमी 16T की कीमत और उपलब्धता- भारत में Realme 16T की शुरुआती कीमत ₹29,999 रखी गई है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है. वहीं 8GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹31,999 और टॉप वेरिएंट 8GB + 256GB की कीमत ₹34,999 है.

यह स्मार्टफोन स्टारलाइट ब्लैक, स्टारलाइट ब्लू और स्टारलाइट रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. इसे फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है.

लॉन्च ऑफर्स के तहत बैंक डिस्काउंट, UPI ऑफर, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं. इसकी पहली सेल 27 मई को दोपहर 12 बजे शुरू होगी.

कैसे हैं स्पेसिफिकेशंस
रियलमी 16T में 6.8-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर रहती है. फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है.

यह फोन Android 16 आधारित रियलमी UI 7 पर चलता है और इसमें मल्टीटास्किंग, फाइल शेयरिंग और स्क्रीन रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं.

कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2MP मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है. कंपनी ने AI बेस्ड लूमाकलर इमेज इमैजिन भी शामिल किया है, जो फोटो की क्वालिटी, स्किन टोन और डिटेल्स को बेहतर बनाता है. सेल्फी के लिए 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.

8,000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है, जो इस प्राइस रेंज में काफी बड़ी मानी जा रही है. इसमें 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. कंपनी के मुताबिक ये फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकता है.

ड्यूरेबिलिटी और कूलिंग सिस्टम
रियलमी 16T को IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे पानी और धूल से बेहद सुरक्षित बनाती है. साथ ही इसमें मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और Panda Glass प्रोटेक्शन दिया गया है. गेमिंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी शामिल है.

रियलमी 16T उन यूजर्स के लिए एक मजबूत ऑप्शन है जो लंबी बैटरी लाइफ, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और ड्यूरेबल बिल्ड क्वालिटी चाहते हैं. ये फोन गेमिंग और हेवी यूज दोनों के लिए एक बैलेंस्ड पैकेज साबित हो सकता है.