
Realme 16 5G भारत में लॉन्च हो गया है। यह पहला फोन है जिसमें Selfie Mirror का फीचर दिया गया है। स्मार्टफोन एयर व्हाइट और एयर ब्लैक जैसे 2 कलर्स में पेश हुआ है। लॉन्च के बाद फोन के सभी फीचर्स के साथ सेल की भी जानकारी साफ हो गई है।
डिजाइन- रियलमी ने इस फोन के बैक कैमरा बार में Selfie Mirror को जगह दी है। यह एक ऐसा छोटा सा गोल शीशा है, जिसमें आप खुद को देखकर अपना फ्रेम सेट कर सकते हैं और फिर रियर कैमरा के जरिए ही सेल्फी भी खींच सकते हैं। दिखने में यह फोन Google Pixel जैसा लगता है। कंपनी ने स्मार्टफोन के डिजाइन में गूगल को कॉपी किया है। फोन को धूल-मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP69 की रेटिंग मिली है। रियलमी के इस फोन की मोटाई 8.1 एमएम और वजन 183 ग्राम है जिससे यह एक लाइट वेट फोन है।
डिस्प्ले- इस फोन में 6.57 इंच की स्क्रीन पर फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। स्मार्टफोन में 4200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
प्रोसेसर– Realme 16 5G में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर लगाया गया है।
रैम और मेमोरी- इस फोन के 8 GB रैम +128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम +256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम +256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट पेश हुए हैं।
कैमरा- इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है जिसमें Sony का 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा मोनोक्रोम कैमरा लगाया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 50 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में AI Potrait Glow, AI Light Me और AI Style Me जैसे AI फीचर्स भी दिए हैं।
बैटरी- इस फोन में 7000 mah की बड़ी बैटरी दी जाएगी, इसके लिए 60W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा।
ओएस- यह फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर काम कर सकता है।
Realme 16 5G के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये, 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये रखी गई है। यह फोन बिक्री के लिए 5 अप्रैल से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।