Realme 16 5G: अब फ्रंट नहीं बैक कैमरा से खींचेंगे सेल्फी, 2 अप्रैल को लॉन्च होगा Selfie Mirror वाला स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत



Realme 16 5G भारत में 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। चीनी कंपनी ने इस फोन में पहली बार Selfie Mirror का फीचर दिया है। कंपनी के अनुसार इस फीचर से सेल्फी खींचने का अंदाज अब बदल जाएगा। कंपनी इस फोन को AI Potrait Star बताकर प्रचार कर रही है। रियलमी इस फोन का AIR डिजाइन बता रही है जो यह बताता है कि फोन वजन में बहुत हल्का होगा। यह फोन एयर व्हाइट और एयर ब्लैक जैसे 2 कलर्स में पेश होगा।  

हालांकि फोन के लॉन्च से पहले रियलमी ने कई फीचर्स की जानकारी दे दी है। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए फोन की कीमत भी लीक हो गई है।   

डिजाइन में रियलमी ने अपने इस फोन के लिए Google Pixel स्मार्टफोन के डिजाइन को कॉपी किया है। हालांकि कंपनी ने रियर कैमरा बार में पहली बार Selfie Mirror को जोड़ा है। इसके जरिए यूजर्स अब स्मार्टफोन में नए ढंग से सेल्फी ले सकेंगे। कंपनी के अनुसार इस फोन में सेल्फी लेने के लिए फोन के बैक कैमरा पर लगे सेल्फी मिरर का प्रयोग करना होगा। फोन को घुमाते ही सेल्फी क्लिक हो जाएगी। 

इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा जिसमें Sony का बैक कैमरा होगा। कंपनी के अनुसार इस सेगमेंट के फोन में पहली बार 50 MP का डुअल पोट्रेट कैमरा होगा।   

रियलमी के इस फोन की मोटाई 8.1 एमएम और वजन 183 ग्राम है जिससे यह एक लाइट वेट फोन है। इस फोन में 6.57 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। फोन को धूल-मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP69 की रेटिंग मिली है। यह फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर काम कर सकता है। 

इस फोन में 7000 mah की बड़ी बैटरी दी जाएगी, इसके लिए 60W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा। यह फोन व्हाइट और ब्लैक कलर में आएगा हालांकि कलर्स के नाम फोन के लॉन्च होने के बाद ही पता चलेंगे। 

Realme 16 5G फोन में AI Potrait Glow, AI Light Me और AI Style Me जैसे कई अच्छे AI फीचर्स भी दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Realme 16 5G एक बजट स्मार्टफोन हो सकता है। कंपनी इस फोन के शुरुआती वेरिएंट की कीमत 18,000 से 22,000 रुपये के बीच में रख सकती है। हालांकि फोन का टॉप वेरिएंट 30,000 रुपये तक भी जा सकता है। 



Source link