Raebareli News

Raebareli News : महिला दिवस कार्यक्रम में समाज की अग्रणी महिलाओं का सम्मान

रायबरेली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर में महिलाओं के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोटरेक्ट क्लब रायबरेली इलाइट और शुक्ला विकास खादी ग्रामोद्योग संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शहर के एक होटल में ‘इन्फ्लुवेरा अवॉर्ड्स नाइट’ आयोजित की गई, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा, कानून और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रमुख महिलाओं ने भाग लिया। समारोह के दौरान अतिथियों ने महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कई गणमान्य अतिथि रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में सिमहैंस हॉस्पिटल के एमडी डॉ. मनीष सिंह चौहान, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन इलियास मन्नी भाई, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह, अंतरराष्ट्रीय शायर मारूफ खान तथा रोटरेक्ट क्लब से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी तैय्यब जमील विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा भाजपा महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

शिक्षा क्षेत्र की महिलाओं की रही बड़ी भागीदारी

कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र से भी कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें फुटवियर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट की प्रवक्ता आयुषी श्रीवास्तव, हेमकुंड स्कूल की प्रिंसिपल आस्था सिंह, किड्स फन स्कूल की पूजा श्रीवास्तव और नैनो किड्स स्कूल की प्रिंसिपल अर्चना श्रीवास्तव शामिल रहीं।
साथ ही रायबरेली जिला न्यायालय की महिला अधिवक्ताओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की।

महिलाओं को बुके, मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान शुक्ला विकास खादी ग्रामोद्योग संस्था की अध्यक्ष एवं अधिवक्ता सारिका शुक्ला और रोटरेक्ट क्लब रायबरेली इलाइट के अध्यक्ष तारिक खान ने सभी अतिथियों और प्रतिभागी महिलाओं को बुके, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मनीष सिंह चौहान ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को समाज में आगे बढ़ने और अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। वहीं पूर्व चेयरमैन इलियास मन्नी भाई ने भी महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

पूनम सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों का आभार जताया और अंतरराष्ट्रीय शायर मारूफ खान को भी विशेष धन्यवाद दिया।

पत्रकारों का भी हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने वाले पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में राजकुमारी सिंह, विमलेश मिश्रा और प्रियंका कक्कड़ सहित शहर की कई सक्रिय महिलाओं को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply