सपा कार्यालय में डा0 राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनायी गयी

On

रायबरेली ! समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय में डा0 राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि मनायी गयी। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी कोे सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि डा0 राम मनोहर लोहिया एक नाम नहीं विचारधारा है। डा0 लोहिया ने सामाजिक बराबरी, राजनैतिक हिस्सेदारी एवं आर्थिक असमानता जैसे विषयों को लेकर अनवरत संघर्ष किया।

डा0 राम मनोहर लोहिया ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के साथ मिलकर पिछड़े वर्ग एवं दलित वर्ग को जोड़कर उनके हक दिलाने के लिए एक योजना बनाकर काम करने की रूपरेखा तैयार की, लेकिन असमय डा0 अम्बेडकर की मृत्यु हो जाने के कारण योजना आगे नहीं बढ़ सकी, उसी विचारधारा को पी.डी.ए. के रूप में लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे बढ़ा रहे हैं। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव ने कहा कि डा0 लोहिया ने पंडित नेहरू के खिलाफ फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़कर कांग्रेस की मजबूत किले में दरार डालने का काम किया। अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रज्जू खान ने कहा कि लोहिया जी का मानना था

Read More सदर विधायक ने सिंचाई, जल निगम और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

कि जिन्दा कौमे पाँच साल इन्तजार नहीं करती हैं, उन्हें संघर्ष के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए।  पूर्व अध्यक्ष आरपी यादव ने कहा कि डा0 लोहिया के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए मुलायम सिंह यादव ने सन् 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया और उ0प्र0 में सपा की तीन बार सरकार बनायी। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिनेश कुमार यादव ने कहा कि डा0 लोहिया तीन बनाम तेरह आने की बहस छेड़कर आर्थिक असमानता को समाप्त करने के लिए संघर्ष किया। समाजवादी व्यापार सभा के अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि आरक्षण को लेकर डा0 लोहिया ने नारा दिया था कि समाजवादियों ने बांधी गांठ, पिछड़े पावे सौ में साठ।

Read More 155वीं जयन्ती अवसर पर वैकल्पिक विवाद निवारण एवं अहिंसा के विषय पर संगोष्ठी का आयोजन संपन्न

 जिला उपाध्यक्ष राजेश मौर्य ने कहा कि लोहिया जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।  बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सत्येश गौतम ने कहा कि लोहिया जी ने देश की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरस्त करने के लिए संघर्ष किया और अपने प्राण गवां दिये, किन्तु विदेश में इलाज कराने नहीं गये। गोष्ठ का संचालन महामन्त्री अरशद खान ने किया।

Read More अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने वरिष्ठजनों को किया सम्मानित

Follow Aman Shanti News @ Google News