Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max की सेल हुई शुरू, मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानिए ऑफर और फीचर्स

चीनी कंपनी Xiaomi के सब ब्रांड Poco ने हाल ही में भारत में अपने 2 नए स्मार्टफोन Poco X8 Pro और  Poco X8 Pro Max 5G को लॉन्च किया था। पोको के यह दोनों स्मार्टफोन गेमर्स को ध्यान में रखकर बनाए हैं। अब आज से इन दोनों फोन की सेल भी शुरू हो गई है। पहली सेल में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी फोन पर शानदार ऑफर भी लेकर आई है। 

Poco X8 Pro के 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। इस फोन का Iron Man Edition भी आया है जिसकी कीमत 37,999 रुपये है। 

फोन के प्रो मैक्स वेरिएंट Poco X8 Pro Max के 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत की 42,999 रुपये और 12 GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये है। 

फोन के दोनों वेरिएंट सेल के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हो गए हैं। पहली सेल में ग्राहक पार्टनर बैंक का लाभ उठाकर 3000 रुपये का बंपर डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है जिससे ग्राहक फोन काफी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।

इस फोन के बेस वेरिएंट Poco X8 Pro 5G में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह फोन MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर के साथ पेश हुआ है। इस फोन में 6500 mAh की बैटरी उपलब्ध है जिसके लिए 100 W की सुपर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। फोन के कैमरा सेटअप पर ध्यान दें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 8 MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा उपलब्ध है।

Poco X8 Pro Max 5G में 6.83 इंच की बड़ी स्क्रीन पर AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। कंपनी ने फोन में 3nm का MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर लगाया है। यह फोन भी डुअल कैमरा सेटअप के साथ आया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 8 MP का दूसरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। इस फोन में 20 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 9000 mAh की बड़ी बैटरी लगाई है जिसके लिए 100W की सुपर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

Leave a Comment