Phone Under 10000: ये हैं 10 हजार से कम कीमत के टॉप-5 पैसा वसूल फोन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी हैं शानदार

भारत में एंट्री लेवल स्मार्टफोन यानी 10 हजार से कम कीमत वाले स्मार्टफोन की मार्केट में सबसे ज्यादा मांग रहती है। सैमसंग, रियलमी, रेडमी, मोटो और पोको जैसी कंपनियों का इस सेगमेंट पर भी काफी ध्यान रहता है। हाल ही में कई सारे फोन भी इस कीमत पर लॉन्च किए गए हैं। इस सेगमेंट के स्मार्टफोन में भी अब अच्छा कैमरा, बड़ी बैटरी और डेली यूज के लिए अच्छी परफॉरमेंस वाला प्रोसेसर  देखने मिल जाता है। यदि आप भी 10 हजार से कम कीमत में किसी बढ़िया स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको कम कीमत वाले टॉप-5 स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

Top Five Smartphone Under 10000 Check Price and Specifications in Hindi

Redmi A1+ 8,449 रुपये
रेडमी ए1 प्लस को 8,449 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। फोन में मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी तक LPDDR4X रैम और 32 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट है। फोन में 8 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की  बैटरी और 10W की चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन के साथ डुअल सिम कार्ड सपोर्ट, प्री-इंस्टॉल एफएम रेडियो और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। 

Top Five Smartphone Under 10000 Check Price and Specifications in Hindi

Realme C33 – 8,975 रुपये
Realme C33 में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। फोन में Unisoc T612 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। Realme C33 में दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल और दूसरा लेंस 0.3 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 5000mAh बैटरी पैक की गई है। 

Top Five Smartphone Under 10000 Check Price and Specifications in Hindi

POCO C51 पोको के इस फोन को 7,799 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो G36 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ 3 जीबी वर्चुअल रैम और 64 जीबी की स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी लेंस 8 मेगापिक्सल और दूसरा लेंस वीजीए है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 10W की चार्जिंग मिलती है। फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है।

Top Five Smartphone Under 10000 Check Price and Specifications in Hindi

Moto G31- 9,499 रुपयेMoto G31 में 60Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है। 10 हजार से कम कीमत में इसे सबसे अच्छा डिस्प्ले वाला फोन कहा जाएगा। फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। Moto G31 में 5000mAh की बैटरी पैक की गई है।

Top Five Smartphone Under 10000 Check Price and Specifications in Hindi

Realme C55 -10,999 रुपये

इस फोन के लिए आपको एक हजार रुपये ज्यादा खर्च करना होगा लेकिन फोन बढ़िया डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। इसमें आईफोन 14 प्रो की तरह डायनेमिक आईलैंड भी है। फोन में 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ रिफ्रेश रेट 90Hz है और इसमें 680 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट है। Realme C55 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33 वाट की सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
0Shares