
Oppo K14 5G एक मिड रेंज वाला तगड़ा फोन है जिसमें मिलिट्री ग्रेड फीचर्स मिलते हैं। हालांकि अब इस फोन पर ऑफर आ गया है जिससे यह काफी सस्ती कीमत में मिल रहा है।
Oppo K14 5G के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये, 6 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है। लेकिन जब आप इस फोन को फ्लिपकार्ट एसबीआई या फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आपको फोन पर 1100 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा।
इतना ही नहीं यहां पर 15,500 रुपये का तक एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है जिससे आप इस फोन को बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
यह फोन Icy Blue, Prism Violet और Prism White जैसे 3 कलर्स में आता है। फोन में मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) फीचर्स मौजूद है जिस कारण यह गिरने पर भी आसानी से टूटेगा नहीं। इस स्मार्टफोन को IP66, IP68 के साथ IP69 की रेटिंग भी मिली है जो इसे तेज पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखने का काम करती है।
इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आया है जिसमें 50 MP का AI मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ मौजूद है। फोन में वीडियो कॉल और सेल्फ़ी के लिए 8 MP का कैमरा लगाया गया है। ओप्पो के इस फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ रिजॉल्यूशन के साथ अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
यह फोन सुपर कूलिंग वैपर चैंबर के साथ आता है। कंपनी अनुसार फीचर से फोन में हीटिंग की समस्या उत्पन्न नहीं होती। यह फोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर काम करता है।
Oppo K14 5G में 7000 mah की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए फोन में 45 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। कंपनी के अनुसार फोन आधे घंटे में 37 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। इसके अलावा फोन में कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं।