Oppo A6s 5G: ओप्पो का 6500 mAh की बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बाजार में हुआ उपलब्ध, 30 मिनट में 41 प्रतिशत हो जाएगा चार्ज

Oppo ने हाल ही में भारत में अपनी K सीरीज से नया स्मार्टफोन Oppo K14 5G को लॉन्च किया था। इसके ठीक बाद कंपनी ने अपनी A सीरीज से एक और नया स्मार्टफोन Oppo A6s 5G भी लॉन्च कर दिया है। लेकिन Oppo A6s 5G को कंपनी ने अब शानदार ऑफर के साथ बाजार में पेश कर दिया है।

Oppo A6s 5G कीमत, उपलब्धता और ऑफर

Oppo A6s 5G के 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये तो वहीं फोन के 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाले दूसरे वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। यह दोनों वेरिएंट ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मोड यानि रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध हो गए हैं।

ओप्पो की आधिकारिक भारतीय साइट और रिटेल स्टोर पर यह फोन सेल बैंक ऑफर के साथ उपलब्ध हुआ है। इस ऑफर के तहत ग्राहक विभिन्न पार्टनर बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन पर 1000 रुपये की बड़ी छूट पा सकते हैं। इसके अलावा ईएमआई ऑफर भी यहां उपलब्ध है जिससे यूजर्स फोन को किस्तों में भी खरीद सकते हैं।

Oppo A6s 5G के फीचर्स

Oppo A6s 5G Aurora Gold और Plum Purple जैसे 2 कलर्स में पेश हुआ है। स्मार्टफोन की 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। कैमरा पर गौर करें तो यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा मोनोक्रोम कैमरा फ़्लैश के साथ मौजूद है। इस फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 6500 mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। कंपनी ने इसके लिए साथ में 44 W का फास्ट चार्जर भी दे रही है। ओप्पो के अनुसार फोन सिर्फ 30 मिनट में 41 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। इस फोन में AI फीचर्स भी मौजूद हैं।

Leave a Comment