
Oppo ने पिछले वर्ष भारत में अपने 2 नए स्मार्टफोन Oppo K13 Turbo 5G और Oppo K13 Turbo Pro 5G लॉन्च किए थे। यह फोन गेमर्स के लिए बनाए गए हैं। इनमें से Oppo K13 Turbo Pro 5G की कीमत पहले ज्यादा थी लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर यह फोन बहुत सस्ती कीमत में मिल रहा है।
Oppo K13 Turbo Pro 5G के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 34,999 रूपये और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रूपये हो गई है। इसके साथ ही यहां बैंक ऑफर भी चल रहा है जिससे फ्लिपकार्ट ऐक्सिस और फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड के जरिए फोन पर 1850 रुपये का लाजवाब डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसके अलावा यहां 26,600 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे यह फोन बहुत सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है।
ओप्पो ने अपने इस स्मार्टफोन में पंखा लगा रखा है जिससे गेमर्स को हेवी गेम्स खेलते वक्त भी फोन में हीटिंग का सामना नहीं करना पड़ता। यह फोन Silver Knight, Purple Phantom और Midnight Maverick जैसे 3 कलर्स में आता है। इस फोन में 6.8 इंच की स्क्रीन पर फुल HD AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है. फोन में 1600 निट्स की तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है।
कंपनी ने इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा कैमरा लगाया गया है। फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन के कैमरे में कई एआई फीचर्स भी दिए गए हैं। स्मार्टफोन पूरी तरह वॉटरप्रूफ है जिसके लिए इसे IPX9,IPX8 के साथ IPX6 की भी तीनों रेटिंग मिली हुई है। फोन में डुअल स्पीकर भी हैं। यह फोन एंड्राइड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। ओप्पो के इस फोन में 7000 mAh की बैटरी लगाई है। इस फोन के साथ 80W का सुपर फ़्लैश चार्जर भी मिलता है।