Oppo के 6500 mAh बड़ी बैटरी वाले फोन पर 1 नहीं 3 जबरदस्त ऑफर आए, यहां मिल रहा है सबसे सस्ता



oppo a6s 1774256976217

रविवार का दिन छुट्टी का होता है जिस कारण बहुत लोग नया स्मार्टफोन खरीदते हैं। अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। Oppo A6s 5G कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन में से एक है। इस स्मार्टफोन में 6500 mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। कंपनी इसके साथ में 44 W का फास्ट चार्जर भी दे रही है। आज की तारीख में इस फोन पर अच्छा ऑफर चल रहा है जिससे ग्राहक, Oppo A6s 5G को बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।   

फ्लिपकार्ट पर Oppo A6s 5G के 4 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये है और 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वाले दूसरे वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। अब यहां से ग्राहक फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक या फ्लिपकार्ट एसबीआई के क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन पर 1,010 रुपये का इंस्टेंट बंपर डिस्काउंट पा सकते हैं। अगर आपके पास आईसीआईसीआई या एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो भी आप फोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट पा सकेंगे।   

इसके साथ ही यहां कूपन के जरिए 800 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा यहां 14,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे ग्राहक फोन को बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।  

Oppo A6s 5G Aurora Gold और Plum Purple जैसे 2 कलर्स में उपलब्ध रहता है। स्मार्टफोन की 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।  

इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। कैमरा पर गौर करें तो यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा मोनोक्रोम कैमरा फ़्लैश के साथ मौजूद है। इस फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। 

ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 6500 mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। कंपनी ने इसके लिए साथ में 44 W का फास्ट चार्जर भी दे रही है। ओप्पो के अनुसार फोन सिर्फ 30 मिनट में 41 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। इस फोन में AI फीचर्स भी मौजूद हैं। 



Source link