OpenAI CEO: नौकरी से हटने के बाद OpenAI ने सैम ऑल्टमैन को क्यों थमा दी CEO की कमान? हफ्तेभर में ऐसा क्या हुआ, रिपोर्ट से सामने आई सच्चाई


Last Updated:

OpenAI के CEO Sam Altman को 2023 में CEO पद से अचानक हटाए गया था, लेकिन केवल पांच दिनों में फिर से CEO बन गए. The New Yorker की रिपोर्ट के अनुसार, उनका हटाया जाना बोर्ड में लगे अंदरूनी आरोपों के कारण था. रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने बोर्ड और वरिष्ठ नेतृत्व को लगातार गुमराह किया और कुछ अहम जानकारी छुपाई. सैम ऑल्टमैन को हटाने के फैसले के तुरंत बाद विरोध शुरू हो गया था.

नौकरी से हटने के बाद OpenAI ने सैम ऑल्टमैन को क्यों थमा दी CEO की कमान?Zoom

रिपोर्ट में बताया गया है कि OpenAI बोर्ड पर झूठ बोलने और धोखाधड़ी के आरोप थे (Image: IANS)

AI की दुनिया के प्रमुख नाम सैम ऑल्टमैन इन दिनों सुर्खियों में हैं. साल 2023 में उन्हें OpenAI के CEO पद से हटा दिया गया, फिर माइक्रोसॉफ्ट में नई जिम्मेदारी मिली. इसके बाद एक हफ्ते में फिर से वह OpenAI के CEO के रूप में लौट आए. इस पूरे मामले की  कहानी अब सामने आई है. द न्यू यार्कर रिपोर्ट के अनुसार, सैम ऑल्टमैन को हटाने का फैसला बोर्ड में लगे इंटरनल आरोपों के कारण लिया गया था.

मनीकंट्रोल के अनुसार, आरोपों में कहा गया कि सैम ऑल्टमैन ने बोर्ड और वरिष्ठ नेतृत्व को लगातार गुमराह किया और कुछ अहम जानकारी छुपाई. यह मामला तब के मुख्य वैज्ञानिक Ilya Sutskever ने बोर्ड के सामने रखा था. रिपोर्ट में बताया गया कि Sutskever ने लगभग 70 पेज की अंदरूनी सामग्री तैयार की थी, जिसमें Slack मैसेज और HR दस्तावेज शामिल थे. इन डॉक्यूमेंट्स को गोपनीय मेमो के रूप में चुने हुए बोर्ड सदस्यों के साथ साझा किया गया.

क्या सैम ऑल्टमैन ने किया गुमराह?

कुछ संदेश ऐसे भी थे जो भेजने के बाद गायब हो जाते थे. डॉक्यूमेंट्स में सैम ऑल्टमैन पर साफ आरोप लगाया गया कि उन्होंने बोर्ड और वरिष्ठ नेतृत्व को गुमराह किया, खासकर आंतरिक सुरक्षा प्रक्रियाओं से जुड़े मामलों में. The New Yorker के हवाले से एक मेमो में लिखा गया कि “Sam exhibits a consistent pattern of …” और पहला आरोप था झूठ बोलना था.

रिपोर्ट में बताया गया कि सैम ऑल्टमैन को हटाने का पल बेहद नाटकीय था. Altman Las Vegas में Formula 1 रेस देख रहे थे, तभी Sutskever ने उन्हें बोर्ड के साथ एक वीडियो कॉल में शामिल होने के लिए कहा. कॉल के दौरान उन्हें सूचित किया गया कि वे अब OpenAI के कर्मचारी नहीं रहे. इसके बाद OpenAI बोर्ड ने एक सार्वजनिक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि Altman “अपने संवाद में लगातार स्पष्ट नहीं थे.” पहले यह पूरी तरह से अस्पष्ट माना गया था, लेकिन The New Yorker की रिपोर्ट के अनुसार यह बोर्ड पर लगाए गए अंदरूनी आरोपों पर आधारित था.

कर्मचारियों और निवेशकों ने दिया साथ

सैम ऑल्टमैन को हटाने के फैसले के तुरंत बाद विरोध शुरू हो गया. कर्मचारियों और निवेशकों ने उनका समर्थन किया. रिपोर्ट के अनुसार, हजारों कर्मचारियों ने धमकी दी कि अगर उन्हें वापस CEO नहीं बनाया गया तो वे इस्तीफा देंगे. इस विरोध और दबाव के चलते, केवल पांच दिनों के अंदर बोर्ड ने Altman को फिर से CEO के पद पर बहाल कर दिया.

इस पूरी घटना ने Silicon Valley में चर्चा का नया दौर शुरू कर दिया. The New Yorker की रिपोर्ट से यह भी सामने आया कि बोर्ड के निर्णय और अंदरूनी आरोपों के बीच अंतर काफी मुश्किल था. कर्मचारियों और निवेशकों के समर्थन ने सैम ऑल्टमैन के पक्ष में अहम भूमिका निभाई और बोर्ड को अपनी गलती सुधारने के लिए मजबूर किया.

About the Author

यशस्वी यादवSub Editor

यशस्वी यादव एक अनुभवी बिजनेस राइटर हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में दो साल का अनुभव है। ये नेटवर्क18 के साथ मनी सेक्शन में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यशस्वी का फोकस बिजनेस और फाइनेंस से जुड़ी खबरों को रिस…और पढ़ें



Source link