OnePlus Nord Buds 4 इस दिन होंगे भारत में लॉन्च, जानिए कितने घंटे का मिलेगा प्लेबैक टाइम



OnePlus Nord Buds 4: वनप्लस भारत में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए लगातार नए नए गैजेट्स लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। जहां कंपनी 30 जून को भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च करेगी तो वहीं इससे ठीक पहले OnePlus Nord Buds 4 को भारत में लॉन्च करने जा रही है। 

OnePlus Nord Buds 4 इसी महीने 25 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे। इन बड्स की सेल वनप्लस की आधिकारिक भारतीय साइट और रिटेल स्टोर के साथ एमेजोन, फ्लिपकार्ट, ब्लिंकिट और मिंत्रा जैसे प्लेटफॉर्म पर भी शुरू होगी। 

OnePlus Nord Buds 4 के लॉन्च से पहले कंपनी ने खुद फोन के कई फीचर्स बता दिए हैं। यह बड्स Stellar Black और Astral Teal जैसे 2 कलर्स में पेश होंगे। OnePlus Nord Buds 4 में एक एडवांस्ड नॉइज़ कैंसिलेशन सिस्टम है जो 52 dB तक का रियल-टाइम एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) देता है। इस फीचर से यूजर्स को शोर-शराबे वाले इलाकों में भी अच्छी और स्पष्ट साउन्ड मिल सकेगी। 

वनप्लस के इन ईयरबड्स में 12 mm के टाइटेनियम-कोटेड डायनामिक ड्राइवर लगाए गए हैं जिससे यूजर्स को गहरे बेस के साथ जबरदस्त साउन्ड भी मिलेगी। कंपनी के अनुसार इन बड्स का वजन 4.3 ग्राम होगा जिस कारण यह पहनने में काफी आरामदायक होंगे। OnePlus Nord Buds 4 Pro में 3D स्पेशल ऑडियो और गेम साउंड स्पेशल ऑडियो का भी सपोर्ट फिया गया है। 

कंपनी के अनुसार OnePlus Nord Buds 4 एक बार फुल चार्ज होने 54 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकेंगे। कंपनी ने इनमें फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया है, जिससे यूजर्स सिर्फ़ 10 मिनट की चार्जिंग से 11 घंटे तक का प्लेबैक टाइम ले सकेंगे। 



Source link