OnePlus Nord 6 के लॉन्च से पहले फीचर्स के साथ कीमत भी हुई लीक, जानिए किस कीमत में देगा दस्तक



OnePlus Nord 6 भारत में 7 अप्रैल को शाम 7 बजे लॉन्च वाला है। हालांकि फोन के लॉन्च से पहले कुछ फीचर्स की जानकारी तो कंपनी ने खुद ही दे दी है। लेकिन अब इस फोन की कीमत भी लीक हो गई है। 

OnePlus Nord 6 एक मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD810H) फीचर्स वाला स्मार्टफोन होगा। कंपनी के अनुसार यह OnePlus 15 के समान ही मजबूत स्मार्टफोन होगा, जो गिरने पर भी आसानी से टूटेगा नहीं। इस फोन की फ्रंट स्क्रीन को क्रिस्टल गार्ड ग्लास सुरक्षा प्रदान करेगा। स्मार्टफोन को IP69 की रेटिंग दी गई है जिससे फोन तेज प्रेशर से भी पानी पड़ने पर खराब नहीं होगा। 

वनप्लस के इस फोन में 165 hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। स्मार्टफोन में 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। अब यह साफ हो गया है कि यह फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ ही लॉन्च होगा। 

इस फोन में 9000 mah बैटरी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज करने पर इस फोन से 2.5 दिन या उससे भी ज्यादा का बैटरी बैकअप मिलेगा। वनप्लस ने यह भी बताया है कि इस फोन से 26 घंटे से भी ज्यादा तक यूट्यूब देख सकेंगे। यह फोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश होगा। 

OnePlus Nord 6 के कैमरा सेटअप पर ध्यान दें तो कंपनी ने बताया है कि इस फोन में Sony का 50 MP का मेन बैक OIS कैमरा होगा। इस फोन के कैमरे से 4K पर वीडियो 60 FPS पर बना सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। 

फोन के डिस्प्ले को लेकर अभी वनप्लस ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 6.78 इंच की स्क्रीन पर AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसी तरह फोन में 2 MP का दूसरा कैमरा लगा हो सकता है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus Nord 6 के अलग अलग वेरिएंट की कीमत 35,000 से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि कंपनी ने फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इसलिए 7 अप्रैल को फोन के लॉन्च के साथ ही इसकी कीमत की सही जानकारी मिलेगी।  



Source link