OnePlus Nord 6 की सेल भारत में हुई शुरू, जानिए कहां मिल रहा सबसे सस्ता



OnePlus Nord 6 इसी हफ्ते 7 अप्रैल को भारत में लॉन्च हुआ था। अब इस फोन की सेल भी भारत में शुरू हो गई है। ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए लिए चीनी कंपनी कई ऑफर भी लेकर आई है। अगर आप भी वनप्लस नोर्ड 6 को लेने का मन बना रह हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। हम आपको इस फोन के फीचर्स, कीमत और ऑफर तक सब कुछ बताने जा रहे हैं। 

OnePlus Nord 6 के 2 वेरिएंट आए हैं जिनमें 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 38,999 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 41,999 रुपये है। यह फोन देश भर के सभी वनप्लस स्टोर और प्रमुख रिटेल स्टोर के साथ एमेजोन और वनप्लस की भारतीय आधिकारिक साइट पर भी उपलब्ध होगा। एमेजोन से इस फोन को ऐक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको ईएमआई के विकल्प पर जाना होगा। अगर आप फोन को बिना ईएमआई के लेते हैं तो आपको 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फोन पर 36,600 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। 

OnePlus Nord 6 फोन Quick Silver, Fresh Mint और Pitch Black जैसे 3 कलर्स में लॉन्च हुआ है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में उपलब्ध हुआ है। 

यह एक मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD810H) फीचर्स वाला स्मार्टफोन है। कंपनी के अनुसार यह OnePlus 15 के समान ही मजबूत स्मार्टफोन है, जो गिरने पर भी आसानी से टूटेगा नहीं। इसके साथ ही फोन दिखने में भी OnePlus 15 जैसा ही है। फोन की स्क्रीन को सुरक्षा प्रदान करने के लिए इसमें क्रिस्टल गार्ड ग्लास लगाया गया है। इस स्मार्टफोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K की रेटिंग दी गई है जो फोन को धूल-मिट्टी के साथ तेज प्रेशर से भी पानी पड़ने पर सुरक्षा प्रदान करेगी। 

वनप्लस नोर्ड 6 में 6.78 इंच की स्क्रीन पर AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 165 hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन में 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। 

यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आया है जिसमें Sony का 50 MP का मेन बैक कैमरा और 8 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। फोन के कैमरे से 4K पर 60 FPS के साथ वीडियो बना सकते हैं। फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।   

बैटरी की बात करें तो OnePlus Nord 6 फोन में 9000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है। इसके साथ ही कंपनी 100 W का सुपर फास्ट चार्जर भी दे रही है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज करने पर इस फोन से 2.5 दिन या उससे भी ज्यादा का बैटरी बैकअप मिलेगा। वनप्लस ने यह भी बताया है कि इस फोन से 26 घंटे से भी ज्यादा तक यूट्यूब देख सकेंगे। यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OxygenOS 16 के साथ पेश हुआ है। 



Source link